हाथ हो या पैर, देखकर देश के महान ज्योतिष बताएंगे आपकी खैर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको अपनी जन्मतिथि और जन्म समय ठीक से नहीं मालूम तो आपके लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होना एक सुनहरा मौका होगा। हाथ देखकर सही जन्म तारीख और समय बताने वाले पं. लेखराज शर्मा इस कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। हाथ की बात हुई तो पैर की बात क्यों न करें, पिछले ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण रहे, पादरेखा विशेषज्ञ पं. गीतानन्द सरस्वती इस बार फिर आपके बीच होंगे। वे पैर की रेखाएं देखकर भविष्य बता देते हैं।
गत वर्ष ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महाकुंभ में देश के 100 से अधिक जाने-माने ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ 14 और 15 मई को दून में जुटेंगे। ग्राफिक एरा के सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। निशुल्क परामर्श का क्रम14 मई को सायं पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए पंजीकरण शीघ्र प्रारंभ होगा।
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में लेखराज शर्मा विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उनकी खासियत है कि वह हाथ देखकर कुंडली बना देते हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला निवासी पंडित लेखराज शर्मा को ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी अनोखी व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेसिडेंट अवार्ड तथा हिमाचल रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। जातक का हाथ देखकर उसकी कुंडली तैयार करने की योग्यता रखने वाले पडित लेखराज शर्मा देश के बिरले ज्योतिषी हैं। पंडित जी खानदानी ज्योतिषी हैं।
हाेेगा हर समस्या का निदान
उन्होंने बनारस हिंदू विवि से ज्योतिष की उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2008 में आर्मी से रिटायर होने के बाद वापस ज्योतिष के क्षेत्र में पूर्ण रूप से जुड़ गए।
इस दौरान महाकुंभ में देशभर से आए ज्योतिष/वास्तुविद्, टैरो कार्ड जैसी भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या प्रयोग हो सकता है, इस पर विचार-विमर्श करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्त्रस्म के पहले दिन 14 मई को उद्घाटन सत्र और आमजन के लिए निशुल्क परामर्श तथा दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा। तत्पश्चात चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
पहले ज्योतिष कुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा। इस कार्यक्रम में होटल सेफ्रान लीफ, अविरल क्लासेज, जीटीएम बिल्डर, गढ़वाल टैक्सी सर्विसेज, कैटलिस्ट आउटडोर सर्विसेज, गुरुकृपा ज्योतिष संस्थान का विशेष सहयोग है।
ज्योतिष महाकुंभ के सितारे
वास्तु की है कोई बात तो पंडित सतीश शर्मा होंगे आपके साथ
वास्तु को लेकर अगर कोई समस्या है तो आपके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात पंडित सतीश शर्मा इस महाकुंभ में उपलब्ध होंगे। पंडित सतीश शर्मा को वास्तु के क्षेत्र में एक अलग पहचान हासिल है। पंडित सतीश शर्मा नक्शा देखते ही भवन के सारे गुण और दोष बता देते हैं। फसल उत्पादन से लेकर फिल्म स्टार्स के करियर की भविष्यवाणियों को लेकर पंडित जी पहचाने जाते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंसेज के वाइस प्रेसीडेंट और ज्योतिष मंथन पत्रिका के चीफ एडिटर पंडित सतीश शर्मा की खासियत यह है कि उनकी वास्तु प्रतिभा का लोहा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी तमाम कारपोरेट घरानों में माना जाता है।
सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जय मदान
आपने अक्सर टीवी पर डॉ. जय मदान को देखा और सुना होना। दिल्ली की रहने वाली फैमिली गुरु फेम जय मदान देश की जानी-मानी एस्ट्रोलॉजी कंसलटेंट विशेषज्ञ मानी जाती हैं। उनकी खास बात यह है कि उन्हें प्राकृतिक तौर पर बचपन के दिनों में ही टैरो कार्ड रीडिंग का अभ्यास हो गया था । आज टैरो ,ज्योतिष ,अंकज्योतिष और वास्तु में उन्हें खूब महारत हासिल है। देश के तमाम बड़े उघोगपतियों और बिजनेसमैन के बीच उनकी अलग पहचान है। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जय मदान ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क सलाह देंगी । अगर आप उनसे मिलना चाहते है तो शिविर के लिए जल्द पंजीकरण कराएं। आप उनसे 15 मई को मिल सकते हैं।
मन में शांति का आभास कराती है शिवानी खेतान
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होने के लिए आ रहीं टैरोकार्ड रीडर शिवानी खेतान को देखते ही सकारात्मक ऊर्जा का अहसास हो जाता है। प्रशिक्षित पेशेवर फै शन डिजाइनर शिवानी ने इस पेशे के साथ ही टैरो कार्ड रीडिंग में महारत हासिल की। बाद में इस ज्ञान के माध्यम से हजारों और लाखों लोगों के मन को शांति प्रदान करती हैं। शिवानी कई मीडिया हाउस में अपनी सेवाएं देने के साथ ही आध्यात्मिक उपचार के लिए भी जानी जाती हैं। टीवी पर अक्सर उनके टैरो कार्ड रीडिंग प्रोग्राम देखने वाले लोग अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में उनके सीधे रूबरू हो सकते है। शिवानी को अध्यात्मिक, पर्सनल ग्रोथ, हीलिग, टैरो, फेंगशुई, वास्तु, पूर्व जन्म और रिकी समेत कई विधाओं में महारत है।