फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun today Two days Free consultation

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ, कहा- ज्योतिष भी विज्ञान

Sun, 07 Jan 2024 03:26 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आज राज्यपाल ने शुभारंभ किया। इसके साथ ही लोगों ने कुंडली, हस्तरेखा समेत विभिन्न विधाओं के माहिर ज्योतिषियों से निशुल्क परामर्श लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 in Dehradun today Two days Free consultation
राज्यपाल ने किया ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का आज रविवार को आगाज हो गया है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) किया।  महाकुंभ में देश के नामचीन ज्योतिषी निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। अगर आपके पास कुंडली नहीं है तो मौके पर ही यह सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

छठे ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन इस वर्ष भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में ही किया गया। सम्मेलन के शुभारंभ पर राज्यपाल ने कहा कि ज्योतिष ऐसा विज्ञान है जिसके माध्यम से समाज मे समरसता लाई जा सकती है। कहा कि मेडिकल साइंस की तरह ही ज्योतिष भी विज्ञान है, बस इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज के सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष बताएं कि हर भारतीय में क्या गुण, क्या स्किल हैं। इस विधा से हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। कहा कि हम सबके भीतर एक ज्योतिष छुपा हुआ है

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पंडित के ए दुबे पद्मेश ने कहा कि ज्योतिष विज्ञान भी है और कला भी है। वहीं पंडित सतीश शर्मा  ने बताया कि खगोल के बिना ज्योतिषीय गणना नहीं हो सकती। आचार्य जीडी वशिष्ठ ने कहा कि धरती का सबसे बड़ा सत्य ज्योतिष है। हमारा पूरा शरीर, आत्मा , कर्म  जन्मकुंडली के अंदर बैठे ग्रह कराते हैं।


निशुल्क परामर्श 
यहां आप अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। वास्तु संबंधी परामर्श के लिए घर का नक्शा लेकर आना होगा। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही आम लोगों के लिए निशुल्क परामर्श सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान हस्तरेखा, कुंडली विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमैरोलॉजी, हस्ताक्षर के साथ ही वास्तु के विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

ये भी पढ़ें...Haridwar: रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कभी नहीं बनाते मंदिर, बोले सीएम धामी- जल्द लागू करेंगे समान आचार संहिता

ये ज्योतिषी होंगे
लाल किताब के विशेषज्ञ आचार्य जीडी वशिष्ठ, पंडित केए दूबे पद्मेश, आचार्य इंदु प्रकाश, पंडित अजय भांबी, आचार्य डॉ. वाई राखी, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, आचार्य आनंद, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लेखराज शर्मा, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, विभा शर्मा, अवधेश पांडे, आचार्य सिमरन समेत देश के नामी ज्योतिषी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed