फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala jyotish mahakumbh 2017 in dehradun

भाग्य जगाने द्रोणनगरी में आएंगे देश के महान ज्योतिष, आप भी आइए

Fri, 05 May 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 May 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
amar ujala jyotish mahakumbh 2017 in dehradun
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : amarujala file photo

ग्रहों की चाल, राशि के दोष...और भी बहुत से ऐसे सवाल, जो आपको जीवन में अक्सर परेशान करते हैं। आपके जीवन से जुड़े इन्हीं सब सवालों के जवाब लेकर आ रहा है अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ। इस महाकुंभ में देश के 100 से अधिक जाने-माने ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद एवं भाग्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के विशेषज्ञ 14 और 15 मई को दून में जुटेंगे।

विज्ञापन


गत वर्ष ज्योतिष महाकुंभ के सफल आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष हो रहे ज्योतिष महाकुंभ में आने वाले सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से आप अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। इस दौरान महाकुंभ में देशभर से आए ज्योतिष/वास्तुविद्, टैरो कार्ड जैसी भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों का स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या प्रयोग हो सकता है, इस पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 14 मई को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, क्लेमेंटाउन के सभागार में उद्घाटन सत्र और आमजन के लिए निशुल्क परामर्श का रहेगा। निशुल्क परामर्श के लिए पहले से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ के दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा। तत्पश्चात चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पहले ज्योतिष कुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिष को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र  ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।  स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में ज्योतिषियों की भागेदारी को लेकर समन्वय की जिम्मेदारी गुरुकृपा ज्योतिषधाम के संस्थापक पीपीएस राना संभाल रहे हैं।

ज्योतिष महाकुंभ क्यों?

amar ujala jyotish mahakumbh 2017 in dehradun
ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : AmarUjala

ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य ज्योतिषियों के लिए ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वे मिले-जुलें, ज्योतिष/वास्तु एवं भाग्य जानने वाली अन्य विधाओं के विभिन्न अनुभवों को साझा करें। ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित कर इस क्षेत्र में कुछ अनुपम करने की प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना आयोजन की मूल भावना है।

आपके लिए महाकुंभ में क्या?
आप भी अगर अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं? कुछ नया पाने की चाहत रखते हैं तो यहां आपके लिए निशुल्क है। आप ज्योतिष परामर्श निशुल्क ले सकते हैं, लेकिन यह मौका पहले और पहले पाओ आधार पर ही मिलेगा। इसके लिए स्थानीय लोग निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पटेल नगर के इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित अमर उजाला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। 

सेलिब्रिटी ज्योतिषियों का होगा जमावड़ा
ज्योतिष महाकुंभ में कौन-कौन से सेलिब्रिटी ज्योतिष आ रहे हैं, यह हम आपको जल्द बताएंगे। सब कुछ जानने के लिए पढ़ते रहिए- उत्तराखंड का नंबर एक हिन्दी दैनिक अमर उजाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed