फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala journalist ND Joshi passes away

अमर उजाला के पत्रकार एनडी जोशी का निधन

Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala journalist ND Joshi passes away
एनडी जोशी, पत्रकार - फोटो : VIKAS NAGAR
वरिष्ठ पत्रकार एनडी जोशी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके निधन से जौनसार बावर समेत पछवादून के पत्रकारों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इधर, पछवादून प्रेस क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। जनप्रतिनिधियों ने भी उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन

चकराता के ग्राम मेहरावना निवासी नारायण दत्त जोशी ने अपनी पांच दशक की लंबी पत्रकारिता के दौरान जौनसार बावर क्षेत्र के विकास और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। एनडी जोशी पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पछवादून प्रेस क्लब विकासनगर के अध्यक्ष चंदराम राजगुरु, महामंत्री राकेश नेगी, संरक्षक राजेश पंवार, कैलाश बड़ोनी, पूर्व अध्यक्ष कुंवर जावेद, मो. आसिम, सत्येंद्र कुश्वाहा, राकेश खत्री, सुपा सिंह बिष्ट, विनीत शर्मा, प्रदीप चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। चकराता विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, राज्य एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, ब्लाक प्रमुख चकराता निधि राणा, ब्लाक प्रमुख कालसी मठोर सिंह चौहान, ज्येष्ठ उपप्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उपप्रमुख शमशेर सिंह चौहान समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed