फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala is ready for uttarakhand udai utsav.

हो चुकी तैयारियां, स्थापना दिवस पर मचेगा धमाल

Sat, 31 Oct 2015 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
amar ujala is ready for uttarakhand udai utsav.

उत्तराखंड की स्थापना का जश्न मनाने को दून बेकरार हो रहा है। कहीं स्थापना दिवस के मौके पर केक काटकर जश्न मनाया जाएगा तो कहीं गुब्बारे छोड़कर हैप्पी बर्थडे बोला जायेगा। कई संस्थानों में उत्तराखंड उदय के तहत शानदार उत्तराखंड लोक कल्चर के रंग देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


उत्तरांचल पीजी कॉलेज मनाएगा जश्न
उत्तरांचल पीजी कालेज आपफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड हास्पिटल में भी सात नवंबर को उत्तराखंड उदय का जश्न मनाया जाएगा। संस्थान के चेयरमैन जीडीएस वार्ने ने बताया संस्थान के डॉ. सर्वपल्ली राधाकष्णन आडिटोरियम में गढ़वाली, कुमायूंनी डांस के साथ ही उत्तराखंड बनने के लाभ और हानि विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड राज्य पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थापना का यह खास मौका हाथ से जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


एशियन स्कूल में कई दिन जश्न
व्संत विहार स्थित द एशियन स्कूल में कई दिन तक उत्तराखंड उदय का जश्न मनाया जाएगा। स्कूल के प्रिंसिपल एके दास ने बताया कि चार नवंबर को गढ़वाली डांस का आयोजन किया जाएगा। छात्र अलग-अलग उत्तराखंडी परिधानों में इसमें शामिल होंगे। पांच नवंबर को होने वाले स्पोटर्स डे कार्यक्रम में भी यह जश्न जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह नवंबर को स्कूल में गढ़वाली डांस के साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में कविता प्रतियोगिता होगी। सात नवंबर को उत्तराखंड राज्य से जुड़े चार्ट और आर्टिकल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

दून इंटरनेशनल में छह को जश्न

amar ujala is ready for uttarakhand udai utsav.

दून इंटरनेशन स्कूल में उत्तराखंड उदय का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि इस दौरान स्कूल में केक काटकर जश्न मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की स्थापना का यह मौका इसलिए भी अहम है क्योंकि इस बहाने नई पीढ़ी को प्रदेश बनने को लेकर हुए आंदोलन और प्रदेश से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल जाती हैं।

मेडिकल यूनिवर्सिटी में कटेगा केक
उत्तराखंड उदय के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल यूनिवर्सिटी में भी जश्न मनाया जाएगा। विवि के कुलपति डॉ यूएस रावत ने बताया कि प्रदेश की स्थापना के इस अहम मौके को विवि के कार्यालय में केक काटकर सेलिब्रेट किया जाएगा। विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल के मुताबिक सभी कर्मचारी एक साथ मिलकर तीन नवंबर को यह जश्न मनाएंगे।

उत्तरांचल विवि में पांच को जश्न
उत्तरांचल विवि भी उत्ताखंड उदय का जश्न धूमधाम से मनाएगा। विवि के चांसलर जितेंद्र जोशी ने बताया कि जश्न को लेकर तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। उन्होंने बताया  िकइस दौरान विवि में केक काटने के साथ ही गुब्बारे भी छोड़े जाएंगे। हमारे प्रपदेषा के जश्न का यह बेहतर मौका है। हम सब मिलकर इसे सेलिब्रेट करेंगे।

वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड उदय
होली स्टेप मोंटेसरी स्कूल की ओर से सात नवंबर को होने वाले वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड उदय का जश्न मनेगा। स्कूल के निदेशक सुनील मदान और प्रिंसिपल गीता मदान ने बताया कि नगर निगम के टाउनहॉल में होने वाले इस आयोजन में केक काटा जाएगा और उत्तराखंड की स्थापना का जश्न मनाया जाएगा।

यहां भी जश्न की तैयारी
डततराखंड उदय के तहत कई और स्कूलों में जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं। विवेकानंद स्कूल में भविष्य का उत्तराखंड विषय पर कला प्रतियोगित का आयोजन किया जाएगा। दून गर्ल्स स्कूल में भी केक काटने का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा समरवैली स्कूल, दून ग्लोबल स्कूल, कासीगा स्कूल, दून विश्वविद्यालय, आईएमएस यूनिसन विवि सहित कई शिक्षण संस्थानों में तैयारियां की जा रही हैं। यहां भी एक से नौ नवंबर के बीच उत्तराखंड उदय का जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed