फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Impact: Mansingh of Dehradun gets PF-pension money, now to be treated

अमर उजाला इंपैक्ट : दो साल से दर-दर भटक रहे मानसिंह को मिला पीएफ-पेंशन का पैसा, अब होगा इलाज

Sat, 07 Nov 2020 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Nov 2020 01:40 PM IST
सार

  • अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त ने किया समस्या का समाधान
  • दो साल से मान सिंह परिवहन निगम व ईपीएफओ कार्यालय के काट रहा थे चक्कर
  • परिवहन निगम ने गलती से दूसरे मानसिंह के खाते में भेज दिए थे पैसे

विज्ञापन
Amar Ujala Impact: Mansingh of Dehradun gets PF-pension money, now to be treated
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल से पीएफ व पेंशन के लिए दर-दर भटक रहे सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी मान सिंह को आखिर राहत मिल गई है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव ने 20 दिन के भीतर पीएफ-पेंशन का पैसा जारी करा दिया है। अब पीएफ से मिली राशि से मान सिंह दिल्ली में इलाज कराएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला ने 18 अक्तूबर के अंक में ‘पहले मानसिंह का पैसा दूसरे मानसिंह के खाते में भेजे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त मनोज कुमार यादव ने इस जटिल मामले के समाधान की कमान खुद संभाली।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत दो युवा अधिकारियों को पीड़ित को जल्द से जल्द पीएफ व पेंशन जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारियों से क्षेत्रीय आयुक्त यादव रोजाना अपडेट लेते रहे। उन्होंने परिवहन निगम से पत्र व्यवहार की औपचारिकताओं से परे जाकर पीड़ित को जल्द सहायता प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

रोडवेजकर्मी मान सिंह पुत्र परशुराम दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पीएफ-पेंशन का पैसा मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के पीएफ काउंटर से गलती से दूसरे कर्मी मान सिंह पुत्र हरशिराम के खाते में भेज दिया गया। इसके बाद मान सिंह दो साल से परिवहन निगम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी समस्या नहीं सुनी। इस कारण मान सिंह को पेंशन भी नहीं मिल रही थी। वे लंबे समय से अस्वस्थ हैं और परिवार के पास इलाज तक के पैसे नहीं थे।

ईपीएफओ कार्यालय से जानकारी मिली है कि एरियर की एक लाख 15 हजार रुपये की राशि जारी कर दी गई है। एक दिन में बैंक खाते में राशि आ जाएगी। साथ ही पेंशन भी जारी होगी। मैं अमर उजाला का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने दो साल पुरानी समस्या का समाधान कराया। मेरे पास इलाज तक के पैसे नहीं थे। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त ने निजी मोबाइल नंबर भी दिया और लगातार संपर्क में बने रहे।
- मान सिंह, सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी

मान सिंह की समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्हें जल्द पेंशन भी मिलनी शुरू हो जाएगी। यह बेहद जटिल मामला था। अब परिवहन निगम को गलत कर्मी को भेजी राशि की रिकवरी के लिए पत्र भेजा जाएगा। हमारा यही प्रयास रहता है कि सभी को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाया जा सके।
- मनोज कुमार यादव, क्षेत्रीय आयुक्त, ईपीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed