फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala honored toppers, cm speaks.

मेधा का सम्मान हमारे भविष्य का सम्मान: हरीश

Thu, 06 Aug 2015 08:09 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Aug 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
amar ujala honored toppers, cm speaks.

मेधावियों का सम्मान हमारे भविष्य का सम्मान है। सीमांत और अविकसित गांवों के इन बच्चों ने जो कामयाबी हासिल की है, उससे स्पष्ट है कि प्रतिभाएं किसी क्षेत्र या जाति की मोहताज नहीं होतीं। यह कहना है मुख्यमंत्री हरीश रावत का।

विज्ञापन


वह नगर निगम हॉल में अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं  को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एक यज्ञ है, इसके उन्नयन के लिए अध्यापकों, अभिभावकों सहित हम सभी के प्रयासों की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं को बधाई देते उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रदेश जहां सीमित संसाधन हैं और विषम भौगोलिक परिस्थितियां हैं, वहां के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का वातावरण तैयार करना होगा। आज का समय कंपीटीटीव एक्सीलेंस का है। केवल प्रथम आना ही पर्याप्त नहीं है, प्रथम में भी प्रथम आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर देना होगा ध्यान: CM

amar ujala honored toppers, cm speaks.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के इन मेधावियों की कामयाबी के पीछे इनके अभिभावकों का भी हाथ है। केवल शिक्षकों के भरोसे न रहकर सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कार पर व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देना होगा।

सीएम ने बच्चों से कहा कि अभी तो उनके जीवन की केवल शुरूआत है, पूरा जीवनपथ सामने है। इसमें सफलता के लिए अनुशासित, संस्कारित जीवन आवश्यक है। समारोह में अमर उजाला के कार्यकारी संपादक उदय कुमार, महाप्रबंधक राहुल चौहान, कलस्टर हेड दीपक त्रिखा आदि मौजूद थे।

हॉल में था मेले सा माहौल
नगर निगम हॉल में सुबह से ही मेले सा माहौल था। जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर अपनी सीट पर बैठने की होड़ सम्मान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच देखी जा सकती थी। प्रदेश भर 88 मेधावी सुबह दस बजे तक नगर निगम हॉल में पहुंच गए थे। अमर उजाला की ओर से इन बच्चों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, प्रतियोगी पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की ओर से बच्चों को रिस्ट वॉच प्रदान की गई।

सीएम ने शिक्षा मंत्री की थपथपाई पीठ

amar ujala honored toppers, cm speaks.

समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के बेहतर रिजल्ट पर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की पीठ थपथपाई। सीएम ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एक प्रमुख आधार है। यहां शिक्षा मंत्री बनना कठिन और तपस्या का काम है।

निजी निवेश भी जरूरी
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गुणात्मक शिक्षा के लिए निजी निवेश जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed