खूब जमा अमर उजाला की होली का रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला रूपांतरण क्लब के होली समारोह में ऐसा समा बंधा कि हर कोई झूम उठा।
कलाकारों संग फूलों की होली
राजस्थान के कलाकारों संग महिलाओं ने फूलों की होली खेली। माहौल ऐसा कि हर कोई बस होली के रंग में रंग गया। कार्यक्रम का आयोजन जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क में किया गया था।
भरतपुर राजस्थान के भारती कला संस्थान के कलाकरों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिये कार्यक्रम को होली के रंगों से सराबोर कर दिया। राधा-कृष्ण और गोपियों संग फूलों की होली का आनंद हर किसी ने लिया।
लोक गायिका रेखा धस्माना उनियाल ने भी गढ़वाली गीत ‘पिचकारी छररर...’ पर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही ‘अजीब दास्तां है ये...’ जैसे हिंदी गीतों के जरिये उन्होंने महिलाओं का दिल छू लिया।
वैष्णवी ग्रुप की शानदार प्रस्तुति
इसके बाद पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी रमिंद्री मंद्रवाल ने ओ री चिरइया... गीत पेशकर सभी को भावुक कर दिया। डीआईडी फेम रंजना के वैष्णवी ग्रुप के बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
राहुल राज ने अपने अंदाज में एंकरिंग कर महिलाओं को खूब हंसाया। कार्यक्रम के बीच-बीच में लक्की ड्रा निकाल विजेताओं को उपहार भी दिए गए। इस मौके पर महिला समाख्या की गीता गैरोला, साधना अरोड़ा, दीपा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
आकर्षण रहीं जोया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीआईडी फेम जोया आकर्षण का केंद्र रहीं। उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी..’ गीत पर शानदार प्रस्तुति भी दी। जोया के मंच पर आते ही सीटियां बजने लगी। उनकी प्रस्तुति के दौरान महिलाएं भी खूब झूमीं।
महिलाएं और बच्चों जोया के साथ फोटो खिंचवाए। साथ ही रूपांतरण मेंबरशिप कार्ड पर उनके ऑटोग्राफ लेकर इस मुलाकात को यादगार बना लिया।
उत्साहित दिखी महिलाएं
ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं खुल जाती हैं। मंच पर जब उन्हें बुलाया जाता है तो इससे दिल का डर निकलता है। शानदार प्रस्तुति रही।
- शोभा
रूपांतरण क्लब की ओर से वाकई शानदार प्रस्तुतियां कराई गई। डांस अच्छा था, गाने अच्छे थे, सब कुछ बिल्कुल अलग और खास रहा।
- राधिका
मैं हर बार ही रूपांतरण क्लब के कार्यक्रम में शामिल होती हूं। हर कार्यक्रम में कुछ ना कुछ अलग रंग होते हैं। इस बार होली के रंग हैं।
- सुमन बाला
लक्की ड्रा में विजेता
आंचल जैन- आईएफबी चिमनी
अनुसुया- राइस कुकर
रजनी गुसाईं- आईएफबी इंडक्शन