फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: amar ujala help to news paper distributers

Uttarakhand Lockdown: हमराही बंधुओं के सहयोग की पहल

Sat, 11 Apr 2020 07:57 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: amar ujala help to news paper distributers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
जहां दुनिया घरों में लॉकडाउन है, वहीं हमराही बंधु इस विषम परिस्थिति में भी घर-घर जाकर आमजन तक अखबार पहुंचाकर सच्ची एवं तथ्यात्मक खबर पहुंचा रहे हैं। साथ ही अपनी एवं पाठकों की सुरक्षा के लिए मास्क, ग्लब्स व सैनिटाइजर जैसी आवश्यक वस्तुओं का प्रयोग करके अखबार बांट रहे हैं। हम राही बंधुओं की इसी निष्ठा को देखते हुए अमर उजाला व विभिन्न समाजसेवियों की ओर से निरंजनपुर मंडी सेंटर पर जरूरतमंद हमराही बंधुओं को राशन बांटा गया। इस पहल के लिए निरंजनपुर सेंटर के सभी हमराही बंधुओं ने अमर उजाला का धन्यवाद किया। इस दौरान हमराही हरीश आनंद, देवेंद्र चौधरी, कमल राणा, भगत भंडारी, तरुण रावत, नरेंद्र जुयाल, बीएस रावत, गुरमीत, मुकेश लखेड़ा,विक्रेता राजीव बजाज व अन्य सदस्यों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। अमर उजाला निरंजनपुर सेंटर के अभिकर्ता सतीश जैन ने कहा कि हमारे समस्त हमराही बंधु अपना काम पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ कर रहे हैं। ताकि, लोगों को लॉक डाउन के समय खबरों के माध्यम से उचित जानकारी मिलती रहे। साथ ही सभी हमराही बंधु सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। इन समाजसेवियों ने किया सहयोग (फ़ोटो) -कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा -जितेंद्र जोशी, चांसलर, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी -ब्लेसिंग फार्म -गुरुद्वारा रेसकोर्स -आईआईटी रुड़की एल्युमिनाई एसोसिएशन -चंदन रस्तोगी, हेल्प मी संस्था -उत्तराखंड विद्वत सभा गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed