फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala health camp dehradun

फिटनेस वर्कशॉप में बताया फिटनेस का राज

Fri, 19 Sep 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Sep 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
amar ujala health camp dehradun

अमर उजाला रूपांतरण क्लब द्वारा गुरुवार को देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में हेल्थ एंड फिटनेस वर्कशॉप आयोजित की गई।

विज्ञापन


स्वस्थ रहने संबंधी जानकारी दी
मेडिकल कॉलेज के हॉल में हुई इस वर्कशॉप में महिलाओं को स्वस्थ रहने संबंधी जानकारी दी गई। फिटनेस के मंत्र बताए गए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता गुप्ता ने महिलाओं की समस्याओं को विस्तार से सुना।

उन्होंने अपने सत्र में मेनोपोज संबंधित समस्याओं के साथ ही टीन एज प्रेगनेंसी, रसौली पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। सर्वाइकल कैंसर के बारे में बताया। सेक्स एजुकेशन की महत्ता को समझाया। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तनुज भाटिया ने महिलाओं को खास तौर पर हृदय रोग संबंधी जानकारी दी।

दिल के मरीज को जल्द-से-जल्द उपचार प्रदान किए जाने की बात दोहराई। कहा कि मोटापे पर नियंत्रण रखने के साथ ही हर छह माह में लिपिड प्रोफाइल कराना जरूरी है।
विज्ञापन


सिंह आई अस्पताल में आंख दिखाने पर छूट

सिंह आई अस्पताल के डॉ. अमित सिंह ने महिलाओं को आंखों की नियमित साफ-सफाई के साथ ही पर्याप्त देखभाल करने की हिदायत दी। बताया कि अस्पताल में महिलाओं को आईचेकअप, ऑपरेशन पर 25 फीसदी, जबकि ओपीडी पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही खुलेगा सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने बताया कि अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेंद्र दास के निर्देशन में जल्द ही 300 बेड का एक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर खुलने जा रहा है।


इससे जनता को सुविधा होगी। इस अवसर पर अस्पताल के उप-चिकित्सा अधीक्षक डा. जेपी शर्मा, भूपेंद्र रतूड़ी, अस्पताल प्रबंधक दुर्गेश सिंह, तन्मय भटनागर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed