{"_id":"a2c1ca38d91f7a3dd4a49fc1aba1cc46","slug":"amar-ujala-health-camp-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला हेल्थ कैंप में जानें कैसे रहे फिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला हेल्थ कैंप में जानें कैसे रहे फिट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Sep 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को अमर उजाला रूपांतरण क्लब की महिलाओं को डॉक्टर फिट रहने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
महिलाओं को देंगे सेहतमंद रहने के टिप्स
गुरुवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सहयोग से एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर महिलाओं को सेहतमंद रहने के टिप्स देंगे। शिविर दोपहर तीन बजे से एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के तीन नंबर लेक्चर हाल नंबर में आयोजित किया जाएगा।
इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. तनुज भाटिया महिलाओं में होने वाली हृदय रोग संबंधी बीमारियों और बचाव की जानकारी देंगे। वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विनिता गुप्ता महिलाओं में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन
मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
डॉ. गुप्ता इस बात की भी जानकारी देंगी कि किस तरह गृहणियां और कामकाजी महिलाएं अपने को चुस्त-दुरुस्त रखकर परिवार की जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। महिलाओं को खून और कैल्शियम की कमी दूर करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
सिंह आई क्लिनिक के डॉ. अमित सिंह ने रूपांतरण क्लब की सभी महिलाओं को किसी भी आई मेडिकल ट्रीटमेंट और परामर्श के लिए 25 फीसदी और ओपीडी पर 50 फीसदी छूट का ऑफर दिया है।