फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Exclusive: Not so much capacity of institutions for 22 thousand recruitment in six months

अमर उजाला विशेष: कैसे होंगी छह माह में 22 हजार भर्तियां, संस्थाओं की नहीं इतनी क्षमता

Tue, 06 Jul 2021 12:34 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Jul 2021 12:34 PM IST
सार

सवाल उठ रहा है कि कम समय में इतनी भर्तियां कैसे होंगी, क्योंकि भर्ती कराने वाली संस्थाओं की इतनी क्षमता ही नहीं है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive:  Not so much capacity of institutions for 22 thousand recruitment in six months
नौकरी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexels.com

विस्तार

उत्तराखंड सरकार के नए मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभालते ही युवाओं को रोजगार पर जोर देना शुरू कर दिया है। उनका मकसद है कि आगामी छह माह में खाली पड़े 22 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां कर ली जाएं, लेकिन सवाल यह है कि इतने कम समय में इतनी भर्तियां कैसे होंगी, क्योंकि भर्ती कराने वाली संस्थाओं की इतनी क्षमता ही नहीं है।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की क्षमता सात हजार तक की
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वैसे तो सालभर में सामान्य क्षमता 3500 पदों पर भर्तियां करने की है लेकिन अगर समय से प्रस्ताव (अधिचायन) आ जाएं तो 7000 तक पदों पर भर्तियां हो सकती हैं। अगर समूह-ग के 15 हजार पद हैं तो इन पर छह माह के भीतर कैसे भर्तियां होंगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी बोले- बोलूंगा कम, काम ज्यादा करुंगा, शिलान्यास करेंगे तो उनके लोकार्पण भी होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भर्ती में करीब डेढ़ साल का वक्त
किसी भी भर्ती संस्था की ओर से अगर कोई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो उसमें कम से कम एक से डेढ़ साल का वक्त लगता है। पहले विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा, परिणाम और प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन शामिल है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : समूह ग की भर्तियां नहीं

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग इस वक्त समूह क और ख के पदों पर भर्तियां करता है। बेहद कम संख्या में समूह ग पर भर्ती निकाली जाती हैं। आयोग की पीसीएस जैसी कई भर्तियां अभी तक लटकी हुई हैं जबकि एक भर्ती में आमतौर पर एक से डेढ़ साल का वक्त यहां भी लग रहा है।

परिषद पर सरकार लगा चुकी रोक
पहले प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) को भी अधिकृत किया गया था लेकिन बाद में सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए परिषद से समूह ग की भर्तियों पर रोक लगा दी थी। हालांकि, फिलहाल स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया परिषद के ही पास है लेकिन रोक के चलते यहां भी समूह ग की भर्तियां शुरू करने के लिए पहले सरकार को आदेश करना होगा।

अधीनस्थ आयोग के पास 2000 पदों के प्रस्ताव पहुंचे
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास लगातार भर्तियों के प्रस्ताव पहुंच रहे हैं। आयोग सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक, अभी तक करीब 2000 पदों के लिए प्रस्ताव (अधियाचन) आ चुके हैं। इनमें वाहन चालक के 158, मानचित्रकार के 86, आईटीआई अनुदेशक के 160, फॉरेस्ट गार्ड के 893 और क्लेरिकल पदों के करीब 500 पदों के लिए प्रस्ताव शामिल हैं। आयोग इनके विज्ञापन प्रकाशित करने की तैयारी में जुट गया है।

वैसे तो सामान्य तौर पर हम सालाना 3500 पदों के लिए भर्ती परीक्षा करा सकते हैं लेकिन अगर समय से अधिचायन मिलें तो हम 7000 पदों तक भी भर्ती परीक्षा करा सकते हैं।  
- संतोष बडोनी, सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed