फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala exclusive : hnb medical college get his campus after six years

अमर उजाला एक्सक्लूसिव : छह साल बाद एचएनबी मेडिकल विवि को मिला अपना कैंपस

Tue, 16 Jun 2020 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 16 Jun 2020 12:47 PM IST
सार

  • अभी तक दून मेडिकल कॉलेज में चल रहा था विवि का परिसर
  • अब सेंट्रल होपटाउन स्थित 18 एकड़ की भूमि में चलेगा विवि
  • कुलपति बोले- 100 बेड का अस्पताल और नए कोर्स शुरू करेंगे
  • ब्रिडकुल को दी सरकार ने विवि परिसर तैयार करने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
amar ujala exclusive : hnb medical college get his campus after six years
अभी तक विवि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज कैंपस में संचालित हो रहा है - फोटो : AmarUjala

विस्तार

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी को आखिरकार छह साल के इंतजार के बाद अपना परिसर मिल गया है। अभी तक विवि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज कैंपस में संचालित हो रहा है। आने वाले दो से तीन महीने के बाद विवि का नया पता सेंट्रल होपटाउन होगा, जहां निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंप दी गई है।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। शुरू में विवि का कार्यालय किराए की बिल्डिंग में चलता रहा। करीब दो साल पहले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में कार्यालय को शिफ्ट कर दिया गया था। विवि में कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रो. हेमचंद्र इसका विस्तारित परिसर बनाने की कोशिशों में जुट गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने शासन से मांग की थी कि अलग से कम से कम 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को पंख लग सकें। सरकार ने अहमियत समझते हुए सेंट्रल होपटाउन में विवि को 18 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इसका आदेश जारी कर दिया। यहां पहले से ही एक इमारत बनी हुई है, जिसका रेनोवेशन की जिम्मेदारी शासन ने ब्रिडकुुल को सौंप दी है। दो से तीन महीने के भीतर विवि का परिसर नए पते पर चलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 बेड का अस्पताल बनेगा, नए कोर्स चलेंगे

एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र ने बताया कि नए परिसर में अब 100 बेड का संक्रमण रोगों के लिए अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेंगू, स्वाइन फ्लू जैसे संक्रमण आने के बाद कई बार दून मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में अलग से वार्ड बनाना पड़ता है, जिससे दूसरे मरीजों को दिक्कतें होती हैं। यह अस्पताल बनने के बाद परेशानी दूर हो जाएगी। दूसरी ओर, विवि की ओर से एमबीबीएस को छोड़कर तमाम तरह के जॉब ओरिएंटेड कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी नए परिसर में शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed