{"_id":"65db6cfa64285eeb2b04ac2c","slug":"amar-ujala-dehradun-27th-foundation-day-celebrated-with-cake-cutting-and-pooja-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Dehradun: केक काटकर धूमधाम से मनाया 27वां स्थापना दिवस, अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Dehradun: केक काटकर धूमधाम से मनाया 27वां स्थापना दिवस, अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान
Sun, 25 Feb 2024 10:13 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:13 PM IST
सार
स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन और पूजन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
विज्ञापन
अमर उजाला स्थापना दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में अमर उजाला की शुरुआत हुए रविवार को 27 वर्ष पूरे हो चुके हैं। रविवार को पटेल नगर स्थित अमर उजाला कार्यालय पर अमर उजाला देहरादून का 27वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अमर उजाला के अभिकर्ताओं का सम्मान हुआ। इसमें सतीश जैन, उत्तम जैन, अनिल कुमार शर्मा, रामबोध शुक्ला, प्रेम भाटिया और शांति प्रकाश सकलानी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शांति प्रकाश का सम्मान उनके बेटे शुभम सकलानी ने लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: कल से विधानसभा सत्र, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण, 27 को पेश हो सकता है बजट
विज्ञापन
यह सभी अभिकर्ता अमर उजाला के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह कार्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन और पूजन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इस दौरान अमर उजाला के वरिष्ठ सहयोगी जो पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।