फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में अमर उजाला के 24 साल पूरे, अखबार के दीवाने हैं देहरादून के पंडित गंगा प्रसाद, तस्वीरें

Thu, 25 Feb 2021 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Feb 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
amar ujala completes 24 year in uttarakhand, this man have all news paper of following years
पंडित गंगा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

पाठकों का प्यार और विश्वास अमर उजाला की ताकत रही है। यही कारण है कि एक शख्स न केवल उमर उजाला के विगत 25 सालों से नियमित पाठक हैं, बल्कि अमर उजाला के प्रति उन्हें इतना प्यार है कि उन्होंने 24 साल की प्रतियों को भी सहेज कर रखा है।  24 साल से अमर उजाला के साथ जुड़े यह शख्स हैं पंडित गंगा प्रसाद सुरीरा। वे मूल रूप से ग्यारह गांव हिंदाव के ग्राम मुंडेपी के रहने वाले हैं और वर्तमान में एमडीडीए कॉलोनी नेहरूपुरम कांवली रोड पर रहते हैं। पंडित गंगा प्रसाद सुरीरा बताते हैं कि वे सरस्वती से हमेशा प्यार करते रहे हैं। अखबार के प्रति विश्वास और प्यार की उनकी दिलचस्प कहानी है। उन्होंने बताया कि एक बार वे दरबार में पूजा पाठ करने गए थे। वहां उन्हें किसी अखबार का एक पुराना टुकड़ा मिला, जिसमें महात्मा गांधी के जेल जाने की बात छपी थी। उसके बाद उन्होंने तय किया कि वे भी कुछ ऐसी ही चीजों का संग्रह करेंगे जो बाद में काम आ सकें। उनका यह विश्वास जगा अमर उजाला के प्रति। पंडित गंगा प्रसाद सुरीरा बताते हैं कि वे 1994 से नियमित अमर उजाला पढ़ रहे हैं। दून में या कहीं बाहर भी जाते हैं तो वे अमर उजाला देहरादून की प्रति लेना कभी नहीं भूलते।

amar ujala completes 24 year in uttarakhand, this man have all news paper of following years
पंडित गंगा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

कभी अगर गलती से अखबार मिस हो गया या कोई ओर ले गया तो वे रेलवे स्टेशन जाकर दूसरी प्रति ले आते थे। 2019 तक के उनके पास अमर उजाला देहरादून की प्रत्येक दिन की प्रति मौजूद है, जिन्हें उन्होंने सुरक्षित तरीके से सहेज रखा है। 

amar ujala completes 24 year in uttarakhand, this man have all news paper of following years
पंडित गंगा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

पंडित गंगा प्रसाद सुरीरा का कहना है कि उनका अपना मकान नहीं है। लिहाजा, उन्हें मकान बदलने पड़ते हैं। जगह की कमी के कारण पिछले दो साल से उन्होंने प्रतियों को सहेजना बंद कर दिया है। फिर भी वे नियमित रूप से अमर उजाला के पाठक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amar ujala completes 24 year in uttarakhand, this man have all news paper of following years
पंडित गंगा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

पंडित गंगा प्रसाद बताते हैं कि पुराने अखबार की एक प्रति के लिए उन्हें कई बार दस हजार रुपये तक के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इसके बाद भी अखबार की एक भी प्रति नहीं बेची। आज भी कई लोग उनकी मदद मांगते हैं, वे अखबार की फोटो प्रति देकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। 

विज्ञापन
amar ujala completes 24 year in uttarakhand, this man have all news paper of following years
समाचार पत्र - फोटो : पेक्सेल्स

पंडित गंगा प्रसाद बताते हैं कि अखबारों को सहेजने में बड़ी दिक्कत आ रही है। वे पिछले 24 सालों से बड़ी मुश्किल से अखबार को सुरक्षित रख रहे हैं। मकान बदलते वक्त अखबार की कोई प्रति मिस न हो इसका वे पूरा ध्यान रखते हैं। यही नहीं अखबार के पेज खराब न हों इसके लिए भी वह समय-समय पर लाइब्रेरियों से मदद मांगते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed