अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 2019: प्रतिभा को मिला सम्मान तो खिल उठे चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड के चंपावत और पिथौगराढ़ के मेधावी छात्र-छात्राओं को भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेधा सूची में शामिल चंपावत के 87 और पिथौरागढ़ के 102 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को जीजीआईसी के ऑडिटोरियम में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम रणवीर सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि स्कवाड्रन लीडर (रिटायर्ड) मोहन चंद्र शर्मा, बीईओ अंशुल बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम ने छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत और अनुशासन से अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा दी। कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी रुचि और क्षमताओं को जानकर अपने भविष्य की राह को तलाशें।
विशिष्ट अतिथि स्कवाड्रन लीडर (रिटायर्ड) मोहन चंद्र शर्मा, सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट ने तनाव मुक्ति के लिए मानसिक मजबूती को जरूरी बताया। कामयाबी के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने को जरूरी बताया। अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को ऊंचाई छूने की प्रेरणा मिलेगी।
विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मदन पाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, उत्तराखंड फुटबॉल फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने को प्रेरित किया। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल को प्रतिभाओं को प्रेरित करने में बेहद उपयोगी बताया।
समारोह का संचालन नशा हटाओ जीवन बचाओ के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और साहित्यकार व पैरा लीगल वालंटियर डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने किया। आयोजन में बीएनके ग्रुप के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
सम्मान समारोह से मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा
पिथौरागढ़ में एशियन एकेडमी ऐंचोली में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के निदेशक डीडी पंत और एशियन एकेडमी की प्रधानाचार्या यशोदा पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ.पांगती ने अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह से मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद अतिथियों ने हाईस्कूल के 65 छात्रों और इंटर के 37 छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
समारोह में एशियन एकेडमी, वीयर शिवा स्कूल, सोर वैली स्कूल, एपीएस, हिमालया स्कूल चौकोड़ी, एम स्क्वायर स्कूल, मानस एकेडमी, मल्लिकार्जुन स्कूल, ग्रीन वैली स्कूल, डॉन बास्को, जीजीआईसी पिथौरागढ़, राइंका मायालेख, एसवीएम स्कूल, ग्लोरियल स्कूल डीडीहाट सहित विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर के 102 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जो मेधावी बच्चे उपस्थित नहीं हो पाए उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी केके उप्रेती, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शैफाली सिंह ने किया।
इंटर के सम्मानित छात्र-छात्राएं
चंपावत के इंटर के 40 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
जीआईसी अमोड़ी: हीराबल्लभ भट्ट।
केंद्रीय विद्यालय, लोहाघाट: ज्योति बिष्ट, आरती महर।
होली विजडम मानेश्वर: गुंजन जोशी, अमन जोशी, अनुराग ओली, अभिनव ओली, सुमित बगौली, शशांक बगौली, जितेश जोशी, सौरभ बोरा, अविरल मेहता, तानिशा रावत।
माडर्न इंटर कॉलेज चंपावत: हिमांशु ओली, हिमांशु गहतोड़ी, नरेश नेगी, पूजा जोशी।
वीवीएमआईसी चंपावत: रोहित जोशी, विभा गौतम, महेंद्र सिंह, कीर्तिका जोशी, महेंद्र बिष्ट, संगम महर।
वीवीएमआईसी लोहाघाट: संध्या बगौली, अंजलि मुरारी, साक्षी सक्सेना, हर्षित पांडेय।
ओपीएस लोहाघाट: अक्षिता ओली, दीपशिखा राय, माही पंत, रक्षित अधिकारी, हर्षित पांडेय,।
डीएवी स्कूल: विवेक गोस्वामी।
यूसीएसएस चंपावत: प्रांजलि बोरा, हेम चंद्र भट्ट, चेतन बोहरा, हिमानी विश्वकर्मा, सपना भट्ट, आरती जोशी, आरती महर।
पिथौरागढ़ में समारोह में सम्मानित इंटरमीडिएट के छात्र
वरुण उप्रेती, आस्था भट्ट, दीक्षा उप्रेती, प्राची भट्ट, ज्योति पंत, रक्षित अवस्थी, भारतेष जोशी, कृपांशा पंत, रोहित गिरी, सौरभ उपाध्याय, रोहित पांडेय, लक्ष्मी भंडारी, अंकित कुमार, नमन सामंत, रजनीश उप्रेती, राहुल मेहता, सौरभ कार्की, शिवम पांडेय, लोकेश मलड़ा, रितेश कुमार, रोहन वर्मा, विनीत सिंह खड़ायत, आदर्श पांडेय, गौतम उप्रेती, शिवांगी नगरकोटी, कृतिका खर्कवाल, अजय भट्ट, कर्णिका खर्कवाल, तनुजा शर्मा, निधि जोशी, अंकित जोशी, आंचल मल्ल, वंदना थापा, साक्षी महर, सूरज ऐरी, दीक्षा पांडेय, गौरव पांडेय।
हाईस्कूल के सम्मानित छात्र-छात्राएं
चंपावत में हाईस्कूल के 47 छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
वीवीएमआईसी चंपावत: हरीश सिंह, दीक्षित कुमार, गौरव गहतोड़ी, रोहित जोशी, नवीन जोशी, कविता चौड़ाकोटी, गंगा बोहरा, रश्मि जोशी।
होली विजडम स्कूल मानेश्वर: आत्मन उप्रेती, स्तुति देउपा, वैष्णवी जोशी, शोभित कुशवाहा, हार्दिक मुरारी, दिया वर्मा, अंशिका साह, मयंक कुंवर।
यूसीएसएस चंपावत: शुभम जोशी, मानसी भंडारी, प्रांजलि बोहरा, हेम चंद्र भट्ट, प्रदीप भट्ट, दीक्षा रावत, अंशिका शर्मा।
डीएवी स्कूल लोहाघाट: सागर सिंह जलाल, श्रुति चंद्रा, प्रिया खर्कवाल।
माडर्न इंटर कॉलेज चंपावत: अशरफ अंसारी।
ओपीएस लोहाघाट: आश्का फर्त्याल, रक्षिता देउपा, हिमानी देव, गीतिका पंत, श्रेयसी गोस्वामी, निधि राय, भारती जोशी।
वीवीएमआईसी लोहाघाट: अमित पांडेय, अंकित भट्ट।
डीएवी पब्लिक स्कूल: प्रिया खर्कवाल, श्रुति चंद्रा।
जीआईसी लोहाघाट: हर्षित पांडेय, कमल अधिकारी।
एबीसी अल्मामैटर स्कूल: अर्चना जोशी, देवाशीष नाथ महंत, कंचन भट्ट, अंशिका कठायत।
आर्नोल्ड बर्कबेक माउंट कार्मेल स्कूल चंपावत: आर्नोल्ड बर्कबेक और प्रियांशु जोशी।
सेंट फ्रांसिस स्कूल टनकपुर: आदित्य भदौरिया।
पिथौरागढ़ में समारोह में सम्मानित हाईस्कूल के छात्र
स्मृति सौन, दीपक टम्टा, हर्षित, रिया भट्ट, राहुल पाठक, प्रांशु जोशी, नितिन खोलिया, करन सिंह, राहुल मेहता, अंजली धामी, निकीता, सिमरन कार्की, अर्जुन सिंह, कुनाल कन्याल, सिद्धार्थ किशोर, अर्पित जोशी, आयोज सिंह, शिवम पांडेय, मालविका धामी, शीतल राज, माही खड़ायत, निकीता पांडेय, खुशी कापड़ी, तनुजा बोरा, रितु बिष्ट, रितेश जोशी, अंकित भंडारी, आयुष भट्ट, हर्षादित्य पुनेठा, दीक्षा पंत, गौरव पंत, अंजली पोखरिया, साक्षी खर्कवाल, भूपेंद्र सिंह, विवेक सिंह खड़ायत, सुभम धौनी, नृपेंद्र रावल, स्वप्निल भट्ट, कुबेर शर्मा, निरंजन सिंह कन्याल, राकेश जोशी, आयुष जोशी, पारस जोशी, शालिनी सामंत, रिया महर, शिवानी रावत, लतिका बिष्ट, दक्षिता बिष्ट, हर्षवर्द्धन ओझा, कुनाल सिंह वल्दिया, विक्रम सिंह कोरंगा, रजत खनका, अदिति रावत, जगदीश, निखिल जोशी, हर्षिता रावत, रजत उपाध्याय, ओम कोरंगा, जगशील बिष्ट, हर्षवर्द्धन मेहता, शुभम कांडपाल, दीपांशु भट्ट, निवेदित राय, परीक्षित वल्दिया, सार्थक जोशी।