फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar ujala Aprajita 100 million smiles psychiatrist Tips for free from kitchen stress

अमर उजाला अपराजिता: मानेंगी मनोचिकित्सक की ये सलाह, तो आप भी हमेशा रहेंगी किचन स्ट्रेस से फ्री

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Aprajita 100 million smiles psychiatrist Tips for free from kitchen stress
देहरादून में अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बच्चा ठीक से खाना नहीं खाता। आज ऐसा क्या बनाएं जो पौष्टिक और उसकी पसंद का हो। पति को जल्दी दफ्तर के लिए निकलना है, तुरंत क्या नाश्ता तैयार किया जाए। यह ऐसे सवाल हैं, जो रोजाना महिलाओं के सामने आते हैं। किचन की व्यवस्थाओं से जुड़े ऐसे सवालों के चलते महिलाएं किचन स्ट्रेस की शिकार बनती जा रही है। इससे महिलाओं के व्यवहार पर भी असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को कैनाल रोड स्थित मिनिस्ट्री ऑफ क्लब में आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस घर में महिलाएं खुश रहती हैं, वहां पूरा परिवार तनावमुक्त रहता है। खुश महिला अपने पति और बच्चों को भी तनावमुक्त रखती हैं। उन्होंने कहा कि किचन स्ट्रेस ऐसी समस्या है, जिसका महिलाओं को कई बार पता तक नहीं चलता। 
विज्ञापन


गायिका डॉ. सोनिया आनंद रावत ने बताया कि संगीत भी तनावमुक्त रहने में आपकी मदद करता है। महिलाएं अपने पसंद का संगीत सुनकर तनाव कम कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिला अगर तनावमुक्त होती है तो इसका असर पूरे परिवार पर दिखता है। मिनिस्ट्री ऑफ क्लब की ओनर सुनीता गुप्ता ने कहा कि तनावमुक्त रहने के लिए वह काम करना चाहिए जो आपको खुशी देता हो। आयुषी गुप्ता ने कहा कि बच्चे अगर मां का किचन में हाथ बंटाएं तो काफी हद तक उनका तनाव कम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भी रखे विचार 
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमला थापा, पूर्व प्रधान गोदावरी थापली, आशा आनंद, पूर्व प्रधान अनारवाला निर्मला थापा, गोरखाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, आकाश गुप्ता, जिज्ञासा उनियाल और असलम अली ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने तनाव को लेकर विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे। 

किचन स्ट्रेस के लक्षण 

- क्या बनेगा, कैसे बनेगा को लेकर ज्यादा चिंतित होना 
- बार-बार हाथ धोना और पौंछना 
- किचन में बार-बार कपड़ा मारना 
- किचन में एकदम से गुस्सा होना 
- पति-बच्चों को जबरन खिलाना 
- खाने की बात होने पर एकदम झुंझलाना 

ऐसे करें किचन स्ट्रेस से बचाव 
- किचन में क्रिएटिव और इनोवेटिव बनें। 
- खुद की फिटनेस और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- काम का दबाव न लें इसके बजाय उसे खत्म करने का प्रयास करें।
- हर वक्त किचन में न रहें, परिवार के साथ भी समय बिताएं। 
- हर हालात में सकारात्मक रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed