फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alto car falls into deep ditch at Bhimtal, two died, driver injured

भीमताल में ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, चालक घायल

Wed, 26 Feb 2020 08:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Feb 2020 08:11 PM IST
सार

  • भौर्सा के लमजाला में मंगलवार देर रात हुआ हादसा
  • चारों युवक शादी के प्रीतिभोज से कोटाबाग लौट रहे थे

विज्ञापन
Alto car falls into deep ditch at Bhimtal, two died, driver injured
दो युवकों की मौत, चालक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटा कैलाश के भौर्सा स्थित लमजाला में मंगलवार रात कार के 100 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। चारों शादी के प्रीतिभोज में गए थे और रात में ही लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से बचने के चक्कर में हुआ। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मंगलवार को लमजाला में रघुवर दत्त पलड़िया के बेटे की शादी का प्रीतिभोज था। इसमें शामिल होने के लिए पतलिया कुशानवाड़ निवासी हेम चंद्र कबड़वाल (25) पुत्र गणेश कबड़वाल, बजूनिया हल्दू कोटाबाग निवासी पान देव तिवारी (36) पुत्र ख्याली तिवारी, नीरज सनवाल (32) पुत्र दिनेश चंद्र सनवाल और हरीश चंद्र बुधलाकोटी उर्फ हेमू (27) पुत्र पूरन चंद्र बुधलाकोटी कार से गए थे। मंगलवार रात चारों लौट रहे थे। कार नीरज चला रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे हादसा हो गया।
विज्ञापन


नीरज खाई से निकलकर सड़क पर आया और मदद को चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो घरों से निकल आए और घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीन अन्य युवकों को खाई से निकाला गया। इसके बाद चारों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हरीश चंद्र बुधलाकोटी, हेम कबड़वाल और पान देव तिवारी को मृत घोषित कर दिया। कार चला रहे नीरज सनवाल को परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। नीरज ने पुलिस को बताया कि कार के आगे अचानक बोलेरो के आने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे में घायलों को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत 

कार के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण रात में ही मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण घायलों को ऊपर निकालना चुनौतीपूर्ण था। इसके बाद रेस्क्यू चलाया गया।

पैरापिट, सुरक्षा रेलिंग होती तो बच जाती जान

अमृतपुर से भौर्सा के मार्ग पर जगह-जगह सुरक्षा पैरापिट और रेलिंग न होने से हादसे हो रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रेमबल्लभ बृजवासी, अनिल चनौतिया, पूर्व प्रधान राजू पलड़िया, कांग्रेसी नेता केदार पलड़िया, डहरा के प्रधान मनोज चनौतिया, अमृतपुर के प्रधान डीके शर्मा ने बताया कि यदि पैरापिट और रेलिंग होती तो शायद हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि इसके लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

तीन युवाओं की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

कोटाबाग ब्लॉक के तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया। बुधवार को तीनों का स्थानीय सिद्देश्वर घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पतलिया कुशानवाड़ निवासी हेम चंद्र कबड़वाल अविवाहित था और खेतीबाड़ी करता था। उसके पिता का निधन पहले ही हो चुका है। उसका एक छोटा भाई है। पान देव तिवारी की दो बेटियां हैं। वह भी खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करता था। हरीश चंद्र बुधलाकोटी की भी अब तक शादी नहीं हुई थी। वह भी खेतीबाड़ी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed