{"_id":"5f44881bffa72e6c6710c0f5","slug":"almora-chakka-jam-against-decaying-road-26-prosecuted-34-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा : खस्ताहाल सड़क के खिलाफ चक्का जाम, 26 पर मुकदमा, 34 लोग किए गए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा : खस्ताहाल सड़क के खिलाफ चक्का जाम, 26 पर मुकदमा, 34 लोग किए गए गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2020 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा नगर समेत आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को एनटीडी चौराहे पर डेढ़ घंटे चक्काजाम किया। समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने कर्नाटक समेत 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई, जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य भावना अधिकारी के सिर पर हल्की चोट पहुंची है। देर शाम पुलिस ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक समेत कुल 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 11 बजे पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में खस्ताहाल सड़क को लेकर एनटीडी चौराहे पर सड़क में जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार संजय कुमार, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई विजय कुमार, निर्माण खंड के एई संजय नयाल समेत एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र सड़कें दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।
विज्ञापन
जाम नहीं खोलने पर दोपहर 12:30 बजे पुलिस कर्नाटक समेत 34 लोगों को गिरफ्तारकर पुलिस लाइन ले गई। हालांकि शाम को निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया है कि यदि 15 दिन में अल्मोड़ा और आसपास के इलाकों की सड़कों की दशा नहीं सुधरी तो विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों के भीतर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।