फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   almora boy jitendra become indian football team vice captain for fifa world

भारतीय टीम का उप कप्तान बना उत्तराखंड का ये लाल, करेगा नाम रोशन

Sun, 24 Sep 2017 10:52 AM IST
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Sep 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
almora boy jitendra become indian football team vice captain for fifa world
jitendra with mother

उत्तराखंड के एक और लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरकर राज्य का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा के जितेंद्र सिंह बिष्ट फीफा अंडर-17 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनाए गए हैं। इससे पहले जितेंद्र अंडर-13, अंडर-14 व अंडर-16 में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

विज्ञापन


बेहद गरीब परिवार में जन्मे जितेंद्र के पिता कोलकाता में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं जबकि मां हेमा देवी घर पर सिलाई का काम करती है। जितेंद्र के बड़े भाई सूरज भी कोलकाता में क्लब फुटबाल खेलते हैं।  प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। हुनरमंद लोग तमाम रुकावटों के बावजूद अपना मुकाम हासिल कर ही लेते हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र पर भी यह बात पूरी तरह फिट बैठती है। मूलत: अल्मोड़ा के ज्यूड गांव निवासी जितेंद्र की ननिहाल अल्मोड़ा पुलिस लाइन में है। उनके दादा कोलकाता में नौकरी करते थे। एक बार उनकी तबियत बहुत बिगड़ गई, तब जितेंद्र के पिता उनकी देखभाल के लिए वहां गए। उसके बाद उनका पूरा परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया। बचपन में सूरज और जितेंद्र दोनों ही क्रिकेट खेला करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन क्रिकेट के लिए किट लेने को उनके पास पैसे नहीं होते। ऐसे में उन्होंने फुटबाल खेलना शुरू किया। बंगाल के  लिए हुए ट्रायल में जितेंद्र को चुना गया। इसके बाद उन्होंने अपने शानदार खेल के दम पर भारत की अंडर-13, अंडर-14, अंडर-16 टीम की कप्तानी भी की।


जितेंद्र ने दून फुटबाल एकेडमी के कोच वीरेंद्र सिंह रावत से भी कोचिंग की। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सिंह रावत की कोचिंग से उन्हें तकनीक बेहतर करने में काफी फायदा मिला। जितेंद्र के बड़े भाई सूरज ने बताया कि बचपन में गरीबी के कारण उन्हें क्रिकेट खेलना छोड़ना पड़ा। हालांकि आज उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व होता है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र का सपना भारतीय टीम में अपनी जगह बनाना है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed