फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of rigging in transfer list, demand for cancellation

Dehradun News: स्थानांतरण सूची में धांधली का आरोप, रद्द करने की मांग

Sun, 18 Jun 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in transfer list, demand for cancellation
लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी खंडीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों की स्थानांतरण सूची पर विवाद गहरा गया है। लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने स्थानांतरण सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि मनमाने तरीके से सूची में नाम डाले गए हैं। एसोसिएशन ने तत्काल सूची को रद्द कर संशोधित सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष देवलियाल, प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह पुजारी ने कहा कि विभाग की ओर से कर्मचारियों के तबादले मनमाने तरीके से किए हैं। तबादले के लिए जो पात्रता सूची बनाई गई, वह अधूरी बनाई गई। पात्रता सूची में विभिन्न खंडों के सभी कर्मचारियों के नाम न रखकर मनमाने तरीके से कुछ कार्मिकों के ही नाम रखे गए हैं। कहा, 15 प्रतिशत तबादले होने थे, लेकिन कम ही लोगों के तबादले किए गए।
विज्ञापन

कहा कि अनुरोध के आधार पर बहुत कम स्थानांतरण किए गए हैं, जबकि पहले तय हुआ था कि अनुरोध के आधार पर ही अधिकतम तबादले किए जाएं। कहा, तबादला सूची 10 जून को हस्ताक्षर और डिस्पैच होने के बाद भी 16 जून को विभागीय पोर्टल पर डाली गई, जिससे यह साफ हो गया है कि स्थानांतरण सूची में पूरी तरह से धांधली और मनमानी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जारी सूची को रद्द कर तीन दिन के अंदर संशोधित सूची जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed