फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of occupation of cemetery land, demonstration

Dehradun News: कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के खिलाफ यूकेडी का प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of occupation of cemetery land, demonstration
कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के विरोध में राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के समक्ष प्रदर्शन करते उक्?
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भूमाफिया द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन भेजकर कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कारगी क्षेत्र के लोग यूकेडी के बैनर तले गांधी पार्क के बाहर एकत्र हुए और शासन-प्रशासन पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कारगी ग्रांट स्थित कब्रिस्तान के बाहर सचिवालय आवास सहकारी समिति के नाम पर सचिवालय के कुछ अफसरों ने हाउसिंग सोसाइटी बनाई है। इसमें जाने के लिए कोई रास्ता नहीं होने के बावजूद पास कर दिया गया। अब सोसाइटी के पदाधिकारी भूमाफिया के साथ मिलकर जबरन कब्रिस्तान और आसपास जमीनों को कब्जा कर रास्ता बना रहे हैं। मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा कि भू माफिया लोगों को धमकाकर जमीन हथियाना चाहते हैं।
विज्ञापन

गुलिस्ता खानम ने कहा कि पुलिस भूमाफिया के साथ मिली हुई है और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। सुलोचना इस्टवाल और उत्तरा पंत बहुगुणा ने सोसाइटी के लिए पद का दुरुपयोग करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस्लाम और आफताब ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि कब्रिस्तान तक जाने का विरोध करने पर पुलिस ने मारपीट की। इस मौके पर शकील, दिलशाद, मौसी, उस्मान, नवाब, शमशाद, सत्तार, जावेद, रिजवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed