{"_id":"6428933cb61ce9e509029945","slug":"allegations-of-intimidation-case-registered-dehradun-news-c-5-drn1037-119706-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun news: दून विश्वविद्यालय मार्ग पर गाड़ी रोक कर धमकाया, आरोपी के खिलाफ दो माह में तीसरा मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun news: दून विश्वविद्यालय मार्ग पर गाड़ी रोक कर धमकाया, आरोपी के खिलाफ दो माह में तीसरा मुकदमा दर्ज
Sun, 02 Apr 2023 02:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:18 PM IST
सार
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक कविता निवासी दून विश्वविद्यालय मार्ग का कहना है उनके पति राजीव जनजाति कल्याण विभाग में कार्यरत हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके पति के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया।
विज्ञापन
थाने में खड़ी दरोगा की कार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर एक अधिकारी को रास्ते में रोककर धमकाने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारी की छवि भी धूमिल की। मामले में अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर बॉबी पंवार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक कविता निवासी दून विश्वविद्यालय मार्ग मोथरोवाला का कहना है कि उनके पति राजीव कुमार जनजाति कल्याण विभाग देहरादून में कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बॉबी पंवार और कुछ अन्य लोग उनके पति के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।
दो माह में तीसरा मुकदमा दर्ज
ऐसा करके उनके पति राजीव कुमार की छवि को धूमिल कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। पति को शासकीय कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बीती 19 मार्च की रात वह डाट काली मंदिर से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान तीन लोगों ने दून विश्वविद्यालय मार्ग पर उनकी गाड़ी को रोका।
विज्ञापन
गालियां और धमकियां दी। कहा कि चैन से रहने नहीं देंगे और न ही तुम्हारे पति को काम करने देंगे। बॉबी पंवार के साथ जो गलत व्यवहार किया है, उसका बदला लेकर रहेगें। बॉबी पर दो माह में तीसरा मुकदमा। बता दें कि बॉबी पंवार के खिलाफ दो माह में यह तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।
नौ फरवरी को उन्हें पत्थरबाजी और बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पिछले दिनों एक कोचिंग सेंटर संचालक की शिकायत पर रायपुर थाने में बलवा और तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ेंः Dehradun News: विक्रम संचालकों ने बैठाईं फुटकर सवारियां, आरटीओ का अल्टीमेटम