फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   allegation on dgp siddhu

CM दरबार पहुंची डीजीपी व दरोगा की 'जंग'

Wed, 21 May 2014 12:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 May 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
allegation on dgp siddhu

पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू और दारोगा निर्विकार सिंह का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


मेरे पास आना चाहिए था...
बुधवार को पत्रकारों के सवालों पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि निर्विकार को अगर डीजीपी से कोई समस्या थी तो उसे मेरे पास आना चाहिए था।

मीडिया में बात रखकर निर्विकार ने विभाग की छवि को चोट पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने इसे अनुशासनहीनता माना। हालांकि सीएम ने माना कि निर्विकार के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।

डीजीपी बीएस सिद्धू के खिलाफ राजपुर थाने में दर्ज रिजर्व फारेस्ट की भूमि कब्जाने व पेड़ कटान के मामले में पहली जांच एसआई निर्विकार ने की थी।

निर्विकार दून में स्पेशल इंवेस्टीगेशन सेल में तैनात थे। इस बीच दारोगाओं के प्रमोशन होने थे। प्रमोशन न होने और रुद्रप्रयाग तबादला किए जाने पर निर्विकार ने डीजीपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में पुलिस महानिदेशक के खिलाफ शपथ पत्र दाखिल कर उन्होंने आरोप लगाया कि पद का गलत इस्तेमाल करते हुए डीजीपी ने जमीन कब्जाई है।

निर्विकार ने डीजीपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रेस वार्ता भी की थी। उसके बाद मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा।

मैं नहीं झुकूंगा : निर्विकार
फोन हुई बातचीत में निर्विकार ने निलंबन की कार्रवाई को गलत बताया। निर्विकार ने कहा कि उन्होंने पुलिस या सरकारी की किसी नीति का विरोध नहीं किया है।

उन्होंने केवल एक आपराधिक छवि वाले महानिदेशक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार या पुलिस विभाग की पॉलिसी के खिलाफ कुछ गलत बोला हो तो अनुशासनहीनता बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी के प्रभाव में आकर शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। कहा कि वे किसी भी हालत में नहीं झुकेंगे, क्योंकि वे सच की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed