फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegation of land grabbing in Rudrapur village of Ukhimath

Dehradun News: ऊखीमठ के रुद्रपुर गांव में जमीन कब्जाने का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allegation of land grabbing in Rudrapur village of Ukhimath
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लाॅक में तीर्थ पुरोहितों के गांव रुद्रपुर में गोचर भूमि को लेकर पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने ग्रामीणों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने 220/33 केवी उप-स्टेशन के निर्माण में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा, ग्रामीणों की पूरी जमीन पिटकुल को दे दी गई है।
विज्ञापन




पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि रुद्रपुर गांव में 1974 में जमीन का एक हिस्सा अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवारों को दिया गया, जबकि शेष भूमि हमेशा गोचर के रूप में ही अंकित रही। आरोप लगाया कि पिटकुल ने 2008 से इस भूमि पर कब्जा करने के लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी थीं और 2010 में वन विभाग ने इस भूमि को 30 साल की लीज पर पिटकुल को दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिटकुल ने प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों से मिलकर साजिश रची और फर्जी दस्तावेज के आधार पर लीज हासिल की। इसके विरोध मेें रुद्रपुर के ग्रामीण उच्च न्यायालय का रुख कर चुके हैं और 2021 में उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को इस मामले की सुनवाई का आदेश दिया था। मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को होनी है। कहा कि 10 मार्च को जब स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल, पिटकुल कर्मचारियों और ठेकेदारों के साथ गोचर भूमि पर कब्जे का प्रयास किया था तब गांव की महिलाओं ने अपनी भूमि बचाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर गणेश शुक्ला, शैलेंद्र कोटवाल, पंकज शुक्ला, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed