फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All roads connecting International Cricket Stadium will be widened National Games Uttarakhand News

Uttarakhand: चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था...अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने वाले सभी मार्ग होंगे चौड़े

Thu, 30 Jan 2025 09:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jan 2025 09:14 AM IST
सार

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उच्चाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और इसे और अधिक व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
All roads connecting International Cricket Stadium will be widened National Games Uttarakhand News
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने वाले सभी मार्ग चौड़े किए जाएंगे। दरअसल, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान रायपुर को जोड़ने वाली सड़कों पर जबरदस्त जाम लग गया था जिसको मुख्यमंत्री ने संज्ञान ले लिया। सीएम के निर्देश के अनुपालन में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सड़कों के चौड़ीकरण के निर्देश दिए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य सचिवालय में बुधवार को उच्चाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने राष्ट्रीय खेलों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और इसे और अधिक व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम को जोड़ने वाले सभी मार्गों को चौड़े किए जाएं।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों ने स्टेडियम का रुख किया था।प्रधानमंत्री की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए कई स्थानों पर रोका। इससे स्टेडियम की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी जाम लग गया। उद्घाटन समारोह संपन्न होने के दौरान भी बदइंतजामी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा करने के निर्देश
सुरक्षा प्रबंधन ढीले पड़ते ही स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल को घेर लिया। मुख्यमंत्री का काफिला भी जाम से प्रभावित हुआ। ट्रैफिक के इन सारे हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक बुलाकर समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव की इस बैठक में सचिव स्तर के तकरीबन सभी अधिकारी, राष्ट्रीय खेलों को आयोजन से जुड़े नोडल अधिकारी, पुलिस महानिदेशक पहुंचे।

मुख्य सचिव ने कहा कि राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आगे भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। हजारों की संख्या में दर्शक वहां पहुंचेंगे। ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचाव के लिए यह जरूरी है कि स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। उन्होंने सचिव लोनिवि को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा।

ये भी पढ़ें...National Games: उत्तराखंड का खाता खुला, बागेश्वर की ज्योति ने वुशु में जीता पहला पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई

समापन में व्यवस्थाएं और बेहतर हों

राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी में होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, सीएस ने समापन समारोह की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शकों की संख्या, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम के बारे में अभी से ही कार्ययोजना तैयार कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed