फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All party leaders will be present at Godiyal's swearing-in ceremony.

Dehradun News: गोदियाल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे पार्टी के सभी नेता

Fri, 14 Nov 2025 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
All party leaders will be present at Godiyal's swearing-in ceremony.
-निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा सौंपेंगे कार्यभार
विज्ञापन

-कार्यक्रम की तैयारियों के लिए विधायक लखपत बुटोला की अध्यक्षता में बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश सहप्रभारी समेत प्रदेश के सभी नेता मौजूद रहेंगे। 16 नवंबर को निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपेंगे।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में विधायक लखपत बुटोला की अध्यक्षता में पदभार कार्यक्रम की तैयारियों के लिए बैठक हुई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा, 16 नवंबर को नवनियुक्त अध्यक्ष गोदियाल दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भानियावाला, डोईवाला, मियांवाला, जोगीवाला, रिस्पना पुल पर अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा। 12 बजे कांग्रेस भवन में पदभार संभालेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

विधायक लखपत बुटोला ने कहा, पदभार ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, जिला परवादून अध्यक्ष मोहित उनियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, अश्वनी बहुगुणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed