फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Youth Scholarship Entrance Examination Application Starts

ऑल इंडिया यूथ स्कॉलरशिप एंट्रेंस एग्जामिनेशन के आवेदन शुरू, अंकों के आधार पर मिलेगी स्कॉलरशिप 

Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
All India Youth Scholarship Entrance Examination Application Starts
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑल इंडिया यूथ स्कॉलरशिप एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एआईवाईएसईई) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। यह ऐसी परीक्षा है, जिसमें प्राप्तांकों के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है। 12वीं पास युवाओं को मेडिकल या इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए यह स्कॉलरशिप दी जाती है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इसके लिए वर्ष 2014 से 2019 तक 12वीं पास कर चुके युवा या फिर 2020 में 12वीं पास करने जा रहे युवा आवेदन कर सकते हैं। स्कॉलरशिप के आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है।
विज्ञापन


यह स्कॉलरशिप वित्त मंत्रालय की ओर से दी जाती है। आवेदन ऑनलाइन होंगे, जिनका शुल्क 1150 रुपये तय किया गया है। स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा 20 अप्रैल से 28 मई 2020 के बीच होगी। परीक्षा का परिणाम अगस्त 2020 तक जारी होगा। इसके बाद स्कॉलरशिप का आवंटन अंकों के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के कितने अंकों पर कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप

90 प्रतिशत या इससे अधिक : इंजीनियरिंग छात्रों को चार साल, मेडिकल छात्रों को 5 साल तक स्कॉलरशिप।
86-89 प्रतिशत : इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्रों को 3-3 साल स्कॉलरशिप।
81-85 प्रतिशत : इंजीनियरिंग के छात्रों को डेढ़ साल, मेडिकल छात्रों को 2 साल स्कॉलरशिप।
76-80 प्रतिशत : इंजीनियरिंग छात्रों को 1 सेमेस्टर, मेडिकल छात्रों को 1 साल स्कॉलरशिप।
71-75 प्रतिशत : मेडिकल और इंजीनियरिंग छात्रों को 3 महीने तक छह-छह हजार रुपये स्कॉलरशिप।
55-70 प्रतिशत : लैपटॉप/टैब मिलेगा।

यहां करें आवेदन : www.aiysee.com/index.php

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed