फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All India Police Science Congress will be held in Dehradun after 13 years, Amit Shah will participate

Dehradun: दून में 13 साल बाद होगी अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस, अमित शाह करेंगे शिरकत

Wed, 26 Jul 2023 10:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Jul 2023 10:44 AM IST
सार

पुलिस को आधुनिक अपराधों से लड़ने के लिए किस तरह से सक्षम बनाया जाए इस पर मंथन के लिए देश में हर साल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होती है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं।

विज्ञापन
All India Police Science Congress will be held in Dehradun after 13 years, Amit Shah will participate
अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अक्तूबर में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी इस बार उत्तराखंड को मिली है। हालांकि फिलहाल इसकी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। गृह मंत्रालय से इसके लिए पुलिस विभाग को पत्र मिल चुका है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। उत्तराखंड को 13 साल पहले 2010 में कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली थी।

विज्ञापन


पुलिस को आधुनिक अपराधों से लड़ने के लिए किस तरह से सक्षम बनाया जाए इस पर मंथन के लिए देश में हर साल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होती है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल यह विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विज्ञान कांग्रेस के लिए अभी तक एफआरआई को आयोजन स्थल के लिए प्रस्तावित किया गया है। विज्ञान कांग्रेस में पैनल के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


Dehradun: कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, धोखाधड़ी कर संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि इस बार विज्ञान कांग्रेस का मुख्य बिंदु ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर क्राइम, ड्रग्स तस्करी की रोकथाम होंगे। वर्तमान में साइबर क्राइम बड़ा अपराध है। इसमें अपराधी नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इस पर विस्तार से चर्चा करना बेहद जरूरी है। अक्तूबर में होने वाली इस कांग्रेस के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed