फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All hotels and homestays in the Uttarakhand will have Green Leaf rating

Uttarakhand: राज्य के सभी होटलों व होम स्टे की होगी ग्रीन लीफ रेटिंग, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Fri, 06 Sep 2024 11:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश में संचालित हो रहे सभी होटलों और होम स्टे की ग्रीन लीफ रेटिंग के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक व वाणिज्यिक स्थलों में बड़े पैमाने स्वच्छता अभियान चलेगा।

विज्ञापन
All hotels and homestays in the Uttarakhand will have Green Leaf rating
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में संचालित हो रहे सभी होटलों और होम स्टे की ग्रीन लीफ रेटिंग होगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के प्रभावी और सफल संचालन के लिए उन्होंने प्रदेशभर में जनभागीदारी, जागरूकता, एडवोकेसी के साथ सार्वजनिक व वाणिज्यिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया। सीएस ने कहा कि सफाई मित्रों की स्वास्थ्य जांच व सामाजिक सुरक्षा के लिए सिंगल विंडो कैंप लगाए जाएं। उन्होंने अभियान में स्वयं सहायता समूहों व एनजीओ की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मलबे की समस्या से निपटने के लिए सीएस ने कहा कि चारधाम रूट पर डंपिंग जोन के लिए उचित स्थानों का चयन करें। उन्होंने सचिव पेयजल व जिलाधिकारियों को सभी एसटीपी के निरीक्षण व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी एसटीपी को ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने की पुख्ता व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सक्रियता के साथ चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सफाई मित्रों के लिए हेल्थ कैंप लगाकर स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं, जांच व उपचार के साथ ही अन्य सभी संबंधित विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्य में सभी वाहनों में गारबेज बैग अनिवार्यतः लगाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में सीएस ने परिवहन व पुलिस विभाग के साथ ही उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सक्रियता के साथ चैकिंग अभियान चलाने को कहा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी...अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

17 सितंबर से चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

राष्ट्रव्यापी स्वच्छता पहल के तहत स्वच्छता सेवा अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलेगा। अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की है। जन भागीदारी, स्वच्छता प्राप्त करना, सफाई मित्रों, सफाई कर्मचारियों और अन्य हितधारक अभियान के मुख्य तत्व हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed