{"_id":"5f2c3ad1e8c8b13ca21da0a9","slug":"all-forest-posts-illuminated-by-solar-energy-in-corbett-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क में सोलर ऊर्जा से रोशन हुईं सभी वन चौकियां, ऐसा करने वाला बना देश का पहला टाइगर रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क में सोलर ऊर्जा से रोशन हुईं सभी वन चौकियां, ऐसा करने वाला बना देश का पहला टाइगर रिजर्व
Thu, 06 Aug 2020 10:47 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:47 PM IST
सार
- देश का सबसे ज्यादा सोलर ऊर्जा उपयोग करने वाला टाइगर रिजर्व बना
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) सोलर ऊर्जा का उपयोग करने के मामले में भी आगे है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व देश का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बन गया है, जहां सबसे ज्यादा सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाली 125 चौकियों में 1.5 किलोवाट के प्लांट लगाए गए हैं, जिससे कॉर्बेट की चौकियों में विद्युत आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
साथ ही 2.5 से लेकर 4 किलोवाट के 10 सोलर पंप लगाए गए हैं। इन सोलर पंपों के जरिए पानी पंप किया जा रहा है। कॉर्बेट के 200 वन परिसर ऐसे हैं, जहां सोलर फेंन्सिंग लगाई गई हैं। बताया कि ईडीसी के अंतर्गत आने वाले पांच गांवों में स्ट्रीट सोलर लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन
जंगलों के अंदर चौकियां में कर्मचारियों को बिना लाइट और पंखे के रहना पड़ता था, लेकिन अब डेढ़ किलोवाट के सोलर प्लांट लगाने से यहां विद्युत आपूर्ति हो रही है। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिली है।