फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All coaches will get the target of five punches for the preparation of national games: Rekha Arya

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए सभी कोच को मिलेगा पांच के पंच का लक्ष्य, जानें क्या है तैयारी

Thu, 15 Feb 2024 02:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Feb 2024 02:25 PM IST
सार

खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, पहली बार राज्य राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, राष्ट्रीय खेल इसी साल अक्टूबर-नवम्बर माह में प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन
All coaches will get the target of five punches for the preparation of national games: Rekha Arya
रेखा आर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में इस साल होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए 500 कोच को पांच के पंच का लक्ष्य दिया जाएगा। यह कहना है खेल मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा, इसके लिए विभाग की ओर से काॅन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, पहली बार राज्य राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है, राष्ट्रीय खेल इसी साल अक्टूबर-नवम्बर माह में प्रस्तावित हैं। विभाग की ओर से इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात: रेखा आर्य
मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खेलों से पहले विभाग के सभी प्रशिक्षकों को रिफ्रेशर कोर्स कराया जाएगा, उन्हें नई तकनीकी के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए इसी महीने काॅन्क्लेव कराया जाना है। 21 व 22 फरवरी को इसकी संभावित तिथि तय की गई है। बैठक में मंत्री ने कहा, राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक लेकर आएं, इसके लिए अधिकारियों को कोच को तैयार करने के लिए कहा गया है। राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए अभी से अधिकारियों को आयोजन से संबंधित तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करने के लिए कहा गया है। बैठक में सचिव अमित सिन्हा,निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...CM Dhami: चमोली में मुख्यमंत्री ने किया जोरदार रोड शो, नंदा-गौरा महोत्सव में पहुंचे...तस्वीरें में देखिए

यह है पांच का पंच
राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों को पदक के लिए तैयार किया जा सके, इसके लिए विभाग की ओर से हर कोच को पांच खिलाड़ी तैयार करने का लक्ष्य दिया गय है। एक कोच को पांच खिलाड़ियों तैयार करने के लक्ष्य को विभाग की ओर से पांच का पंच कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed