फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All buses will be sent to Pantnagar plant of Tata company

टाटा कंपनी के पंतनगर प्लांट भेजी जाएगी सभी नई बसें

Tue, 17 Dec 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
All buses will be sent to Pantnagar plant of Tata company
देहरादून। टाटा कंपनी की ओर से परिवहन निगम को मुहैया कराई गईं सभी नई बसें नए डिजाइन वाले गियर लीवर लगाने व अन्य खामियों को दुरुस्त करने के लिए कंपनी के पंतनगर स्थित प्लांट में भेजी जाएंगी। बसों को भेजने को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि कंपनी की ओर से बसों को रीकाल करने संबंधी पत्र मिलने के साथ ही बसों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, टाटा कंपनी की ओर से परिवहन निगम को 150 में से मुहैया कराई गई थीं। गियर लीवर समेत कई खामियां मिलने पर बस खरीद विवादों के घेरे में आ गई है। इसके चलते प्रबंधन ने बसों के संचालन पर रोक लगाने के साथ ही भुगतान पर भी रोक लगा दी थी। प्रबंध निदेशक ने गियर लीवर के डिजाइन में खामियों की जांच पुणे स्थित सीआईआरटी के विशेषज्ञों को सौंपी थी। सीआईआईटी के विशेषज्ञों ने हरिद्वार रोड स्थित कार्यशाला में खड़ी नई बसों की जांच की। जांच में बसों के गियर लीवर के डिजाइन और गुणवत्ता में भी खामियां मिलीं। तकनीकी जांच टीम ने प्रबंधन को 16 बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। इसमें टाटा कंपनी की सभी बसों के गियर लीवर के डिजाइन में परिवर्तन कराने की सिफारिश की गई है। प्रबंध निदेशक का कहना है कि बसों को पंतनगर प्लांट भेजने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंपनी की ओर से रिकॉल लेटर मिलते ही बसों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed