फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All beds full, now treatment on stretcher

बेड हुए फुल, अब स्टेचर पर इलाज डेंगू औ2500

Tue, 27 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
All beds full, now treatment on stretcher
वार्ड में जगह न होने पर दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे बरामदे में स्ट्रेचर पर मरीज।
देहरादून। डेंगू के कहर और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों के भर्ती होने से दून अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए हैं। कहीं भर्ती की जगह न होने पर अब बरामदों में स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सोमवार को एक बरामदे में 20 स्ट्रेचर लगाए हैं। इसके अलावा ओपीडी भी 2500 के पार हो गई है।
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार है। यहां उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती जिलों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हिमाचल प्रदेश से भी मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं। इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ने से अस्पताल में पांव रखने तक की जगह नहीं है। डेंगू के डर के चलते सामान्य बुखार के मरीज भी डॉक्टरों पर भर्ती करने के लिए दबाव बना रहे हैं। कई गंभीर मरीजों को डॉक्टर भर्ती भी कर रहे हैं। जबकि अन्य रोगों और ऑपरेशन आदि के मरीज भी भर्ती हैं। इसका नतीजा है कि दून अस्पताल के महिला और पुरुष दोनों सेक्शन के विभिन्न वार्डों के 517 बेड फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि डेंगू और वायरल के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। पहले से निर्धारित बेड फुल होने पर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है। बावजूद इसके भर्ती के लिए जगह नहीं हैं। बेड फुल होने की स्थिति मेें स्ट्रेचर की व्यवस्था की है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से ऐसे समय में और सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed