फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   all bed is full in doon hospital.

सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं

Tue, 22 Sep 2015 08:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
all bed is full in doon hospital.

वायरल के मरीजों की संख्या दून में इतनी बढ़ चुकी है कि दून अस्पताल के सभी वार्ड और बेड फुल चुके हैं। नए मरीजों को जगह तक नहीं मिल रही है। अस्पताल ने रविवार को नए मरीज भर्ती नहीं किए।

विज्ञापन


इसकी वजह से मरीजों को दूसरे अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इस वजह से गरीब मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी और प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के लिए जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन


इन दिनों राजधानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों दून, दून महिला और कोरोनेशन में पिछले दो दिनों से सभी वार्ड फुल हैं। सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल के निर्देश पर सभी अस्पतालों ने अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन रविवार को यह व्यवस्था भी कम पड़ गई। इसके बाद अस्पतालों ने मरीज लौटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है अस्पताल का हाल
2500 की ओपीडी होती दून अस्पताल में हर रोज
23 मरीज डेंगू के दून के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
10 मरीज डेंगू के दून अस्पताल में भर्ती हैं।

प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की जेब हो रही ढीली

all bed is full in doon hospital.

श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल से उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंची पूनम को इमरजेंसी के बाद वार्ड में जगह नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।

पूनम के परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य मामलों में भी बेड फुल होने का हवाला देते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। दून अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।

रविवार को अतिरिक्त बेड भी फुल हो गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल केवल उतने ही मरीजों को भर्ती कर सकता है, जितनों के लिए व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed