फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert, Weather Update,Temperature, Heatwave will run for the next seven days

Heatwave: शुष्क हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, अगले सात दिन हो जाएं सावधान, येलो अलर्ट

Fri, 03 Jun 2022 07:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Jun 2022 07:16 AM IST
सार

पाकिस्तान से यहां पहुंच रहीं शुष्क हवाओं से वातावरण में नमी न के बराबर है। ऐसे में गर्मी का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। सूूरज के लगातार दो दिन से आंखें तरेरने से मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। राजधानी दून में बृहस्पतिवार को गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
Alert, Weather Update,Temperature, Heatwave will run for the next seven days
मैदान से पहाड़ तक लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तराखंड में पहुंच रहीं शुष्क हवाओं ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है। मैदान से पहाड़ तक आसमान से आग बरस रही है। मौसम विज्ञानियों ने हीटवेव (लू) का हमला बताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राजधानी दून लगातार दूसरे दिन भी राज्य में सबसे अधिक गर्म रही। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, पाकिस्तान से यहां पहुंच रहीं शुष्क हवाओं से वातावरण में नमी न के बराबर है। ऐसे में गर्मी का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा, जो 10 जून तक देखने को मिलेगा। विक्रम सिंह का यह भी कहना है कि राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो 2012 के बाद जून माह में अब तक का अधिकतम तापमान है। राजधानी के अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29.2 डिग्री और टिहरी में 29 दर्ज डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

41.1 डिग्री पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल

सूूरज के लगातार दो दिन से आंखें तरेरने से मैदान से लेकर पहाड़ तक आग बरस रही है। राजधानी दून में बृहस्पतिवार को गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। यहां पर अधिकतम पारा 41.1 डिग्री पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक, 2012 में जून माह में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके साथ ही देहरादून लगातार दूसरे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दून में बृहस्पतिवार को जहां एक ओर अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान भी 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। जहां तक राज्य के दूसरे शहरों में अधिकतम तापमान का सवाल है, तो पंतनगर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, मुक्तेश्वर में 29.2 डिग्री और टिहरी में 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दून में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जहां तक पिछले एक दशक में सबसे अधिक तापमान का सवाल है तो 30 मई 2012 को राजधानी में सबसे अधिक तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो फिलहाल अब तक का दर्ज अधिकतम तापमान है।  

 

ये भी पढ़ें...Champawat By-Election Result: सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, आठ बजे से होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed