{"_id":"5bf8e8ccbdec22414d54fd53","slug":"alert-in-uttarakhand-after-terrorists-caught-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पकड़े गए आतंकी के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पकड़े गए आतंकी के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के अमृतसर में हुए विस्फोट मामले में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में भी आतंकियों के घुसने की सूचना पर भी उत्तराखंड पुलिस ने संज्ञान लिया है। इसके चलते सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक वाहन की सघन चेकिंग, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भी विशेष सुरक्षा बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते 18 नवंबर को अमृतसर में बम विस्फोट में कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए थे। इसके बाद पंजाब पुलिस ने 21 नवंबर को एक आतंकी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया था। साथ ही सूचना मिल रही थी कि दो आतंकी दिल्ली में भी दाखिल हुए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों के फोटो जारी किए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी दिल्ली और इसके सीमावर्ती राज्यों के शहरों शरण ले सकते हैं। ऐसे में हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून आदि शहरों में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
खुफिया तंत्र को भी इस संबंध में आगाह कर दिया गया है। शुक्रवार को हरिद्वार व ऋशिकेष में संपन्न हुए कार्तिक पूर्णिमा के स्नान मेले में भी विशेष सुरक्षा बरती गई थी। इसके अलावा आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर निगरानी की जाएगी। इधर, आतंकी जाकिर मूसा के भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जनपद में होने की सूचना मिल रही है। ऐसे में बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों की पुलिस के साथ भी समन्वय रखकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन