फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Alert for Terrorists Infiltration in India Doubt on Nepal Border security Force

दिवाली पर भारत में घुसपैठ की फिराक में आतंकी, नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी

Sun, 27 Oct 2019 07:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Oct 2019 07:39 AM IST
सार

  • होटलों और चोर रास्तों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर 
  • झूला पुल पर डॉग स्क्वायड टीम तैनात
     

विज्ञापन
Alert for Terrorists Infiltration in India Doubt on Nepal Border security Force
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर नेपाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वालों पर पुलिस, एसएसबी और सीआईएसएफ पैनी नजर रखे हुए है। सार्वजनिक स्थलों के अलावा होटलों और चोर रास्तों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर है। 

विज्ञापन


सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि खुफिया एजेंसी की ओर से नेपाल के रास्ते आतंकियों की भारत में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। टनकपुर और बनबसा से लगी सीमा पर हर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


एसएसबी की डॉग स्क्वायड टीम भी तैनात की गई है। चूका से लेकर बनबसा सीमा तक एसएसबी के जवानों को नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को भी सार्वजनिक स्थलों और होटलों में चेकिंग कर होटलों में ठहरे व्यक्तियों से गहन पूछताछ करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि दोनों देशों के बीच चोर रास्तों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों से भी संपर्क कर सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख सुरक्षा में सहयोग का आग्रह किया गया है। 

डॉग स्क्वायड टीम तैनात

भारत-नेपाल सीमा पर बने झूला पुल पर डॉग स्क्वायड टीम तैनात कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से सादी वर्दी में दो जवानों को लगाया गया है। महाकाली नदी के किनारे भी चौकसी तेज कर दी गई है। 

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा की फिराक में हैं। खुफिया विभाग से सूचना मिलने के बाद एसएसबी ने सीमा पुलों पर चौकसी बढ़ा दी है। झूलाघाट स्थित झूला पुल पर नेपाल से आने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है।

एसएसबी 55 वीं वाहिनी ई कंपनी के एएसआई नरेश कुमार ने बताया सुबह के समय भीड़ अधिक होने से लोगों के बैग स्केन किए जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम सीमा पुल और एसएसबी बैरियर के पास लगाई गई है। आसपास के क्षेत्रों कानड़ी, सीमू, गेठिगाड़ा और तालेश्वर के पास महाकाली नदी के किनारे अतिरिक्त फोर्स लगाकर कांबिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed