फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alert for Owls killing on Diwali 2018 interesting fact 

उल्लूओं को लेकर जारी हुआ हाईअलर्ट, पढ़ें दिवाली पर क्यों उल्लू की जान के दुश्मन बन जाते हैं लोग?

Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Alert for Owls killing on Diwali 2018 interesting fact 
owl - फोटो : amarujala

संरक्षित श्रेणी में आने वाले उल्लू की जान दीपावली के दौरान सांसत में रहती है। तंत्र पूजा के कारण भी दिवाली के दौरान उल्लू के शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


उल्लू को भले ही अशुभ माना जाता हो, लेकिन यह संपन्नता का भी प्रतीक है। यही धार्मिक मान्यता ही इसकी दुश्मन बन गई है। इसी कारण दीपावली पर उल्लू की तस्करी बढ़ जाती है। विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली की पूर्व संध्या पर उल्लू की बलि देने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


इसी आशंका के मद्देनजर वन विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। सभी वन प्रभागों, नेशनल पार्क, सेंचुरी, कंजर्वेशन रिजर्व प्रशासन को गाइडलाइन जारी की गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा के अनुसार सभी जंगलों के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन स्थानों पर भी खास निगाह रखी जाएगी, जहां पक्षियों का व्यापार संभव है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकारियों पर रहेगी पैनी नजर

शीत ऋतु में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने पर जंगली जानवर निचले क्षेत्रों, घाटियों में आ जाते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में शिकारियों-तस्करों की सक्रियता की आशंका अधिक रहती है। इसे देखते हुए विभाग की ओर पूरे शीतकाल के लिए भी अलग से अलर्ट जारी किया है।

कॉर्बेट प्रशासन ने सर्पदुली, बिजरानी, झिरना, ढेला आदि रेंजों में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए पियर टू पियर कैमरा ट्रैप भी लगाए गए हैं। ताकि  शिकारियों को आसानी से पकड़ा जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed