फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alcohol smuggling in uttaakhand

नए साल पर बस फोन घुमाइए, शराब हाजिर!

Thu, 26 Dec 2013 09:05 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 26 Dec 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
alcohol smuggling in uttaakhand

रूड़की में नए साल के स्वागत की तैयारियों का असर शराब पर भी दिखाई दे रहा है। इस दिन खूब बिक्री की संभावना को देखते हुए शराब तस्कर बड़े पैमाने पर स्टॉक जमा कर रहे हैं।

विज्ञापन


हरियाणा की ग्रीन लेबल और अन्य ब्रांड सस्ती होने से यहां पर काफी डिमांड है। जिसे देखते हुए तस्करों ने नए साल पर होम डिलीवरी की योजना है। तस्करों के गुर्गो के माध्यम से शराब का नेटवर्क संचालित होगा।
विज्ञापन


खूब चलती है शराब
नए साल पर शराब के शौकीनों के लिए नाच गाने के साथ जाम न हो तो जश्न फीका माना जाता है। नए साल पर शहर और देहात में छोटी-छोटी पार्टिया आयोजित होती हैं।

नए साल पर होने वाली इन पार्टियों में शराब की डिमांड बढ़ जाती है। जिसे देखते हुए तस्करों ने हरियाणा ब्रांड की शराब का स्टॉक शुरु कर दिया है। देहात के संपर्क मार्गों से हरियाणा की ग्रीन लेबल, मैकडोबल, बीपी आदि ब्रांड की सस्ती शराब लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होम डिलीवरी भी होगी
शराब सस्ती होने के चलते इसकी शहर और देहात में खूब खपत है। नए साल पर तस्करी की शराब की होम डिलवरी की भी तैयारी है। सूत्रों की माने तो माफिया के गुर्गे एक फोन पर शराब की डिलीवरी मनचाहे स्थान पर पहुंचाएगे।

वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के तस्करी और स्टॉक किए गए माल को पकड़ने के लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनाई गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी
शराब तस्करों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की ओर से शीघ्र ही छापेमारी की जाएगी। इसके लिए शहर ओर देहात में पुलिस की टीम गठित की जा रही है।
-अजय सिंह एसपी, देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed