फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alcohol rate Expensive in uttarakhand from 1st april 2019

उत्तराखंड में महंगी हुई देसी और अंग्रेजी शराब, पढ़ें कीमतों में हुई कितनी बढ़ोतरी

Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Alcohol rate Expensive in uttarakhand from 1st april 2019
शराब - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में एक अप्रैल से देसी और अंग्रेजी शराब महंगी हो गई है। शराब की बोतल पर 60 से 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उधर आबकारी महकमे ने बीते वित्तीय वर्ष में 2650 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को पार कर लिया है। 

विज्ञापन


कैबिनेट में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के बाद ही प्रदेश में शराब महंगी होने के संकेत मिल गए थे। एक अप्रैल से नई नीति लागू हो गई, जिसमें बढ़े दामों पर बिक्री शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक देसी और अंग्रेजी शराब की बोतल पर 60 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


देसी शराब का क्वार्टर पहले 70 रुपये में मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 85 रुपये हो गई है। इसी हिसाब से बोतल पर 60 रुपये बढ़े हैं। अंग्रेजी शराब की बोतल में भी 90 रुपये से लेकर 100 रुपये बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह बीयर के दाम भी बढ़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आबकारी महकमा राजस्व लक्ष्य पूरा होने पर गद्गद है। महकमे को 2650 करोड़ का राजस्व दिया गया था, जो वित्तीय समाप्त होते पार हो गया है। विभाग को लक्ष्य से करीब 100 करोड़ रुपये ज्यादा मिले है। आबकारी आयुक्त दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि विभाग ने राजस्व के लक्ष्य को पार कर लिया है। 

कई जिलों में नहीं हुआ ठेकों का आवंटन 
प्रदेश के कई जिलों में अभी देसी और अंग्रेजी के 219 ठेकों का आवंटन नहीं हो पाया है। इनमें हरिद्वार में 90, ऊधमसिंह नगर में 70, नैनीताल में 20 और देहरादून में 39 ठेकों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत अभी तक नहीं हो पाया है। आबकारी विभाग ने इन ठेकों के आवंटन को लेकर शासन से दिशा-निर्देश मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed