फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   alcohol addict boycott by village

शराब पीने-पिलाने पर गांव से बहिष्कार

Mon, 02 Dec 2013 06:34 PM IST
अमर उजाला, आदिबदरी
अमर उजाला, आदिबदरी Updated Mon, 02 Dec 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
alcohol addict boycott by village

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के गांवों में इन दिनों शराब बंदी को लेकर अभियान चल रहा है। इस अभियान में सोमवार को एक और गांव जुड़ गया है।

विज्ञापन


आदिबदरी इलाके के जुलगढ़ गांव में महिला एवं युवक मंगल दल की पहल पर पूर्ण शराबबंदी कर दी गई है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


गांव में हुई बैठक में सामाजिक माहौल सुधारने और युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए शराब पर प्रतिबंध का निर्णय लिया गया।

गांवों का माहौल बिगड़ रहा है

महिला मंगल दल अध्यक्ष मीना देवी अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि शराब से गांवों में सौहार्द्ध का माहौल बिगड़ रहा है। युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक रावत, अनिल रावत सहित अन्य युवाओं का कहना था कि गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारपंरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण और संवर्द्धन को बचाने के लिए नशे पर प्रतिबंध जरूरी है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला मंगल दल को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

पांच हजार रुपए का अर्थदंड

बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी व्यक्ति या परिवार गांव में शराबबंदी नियम का उल्लंघन करेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार करने के साथ ही उससे पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी वसूला जाएगा। बैठक में बलवीर नेगी, जगवीर कुंवर, ममता देवी, सुधा देवी सहित कई ग्रामीण महिलाएं व युवक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed