अक्षय तृतीयाः दुर्लभ महायोग, ऐसे मिलेगा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रह, नक्षत्र, वार, करण एवं योग की दृष्टि से इस वर्ष अक्षय तृतीया पर महामंगलकारी योग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली वस्तुओं में सौ गुना से अधिक वृद्धि होगी।
श्री सरस्वती मंदिर आईआईटी रुड़की के ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि अक्षय तृतीया 21 अप्रैल मंगलवार को है। अक्षय तृतीया पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में तथा गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे। साथ ही शुक्र ग्रह जो वैभव और लक्ष्मी का कारक है।
वह भी अपनी ही राशि में सचरण करेगा। इसके अलावा इसी दिन सर्वार्थ सिद्ध योग एवं सौभाग्य योग इसकी शुभता को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि यह महामंगलकारी योग 191 वर्ष बाद पड़ रहा है। इसके बाद यह योग सन 2050 में पड़ेगा। शुभ कार्यों के लिए यह दिन बेहद शुभ है। मुंडन, विवाह, उपनयन एवं गृहप्रवेश आदि करना बेहद शुभ रहेगा।
गुड्डे गुड़ियों का विवाह कराना होता है शुभ
अक्षय तृतीया पर यदि गुड्डे गुड़ियों का विवाह कराया जाए तो यह बेहद शुभ होता है। ऐसा करने पर भगवान विष्णु खुश होते हैं। अक्षय तृतीया पर स्वयं सिद्ध योग है, इसलिए यदि कोई शुभ मुहूर्त न हो तो इस दिन विवाह किया जा सकता है।
कभी क्षय नहीं होता है पुण्य
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि अक्षय तृतीया पर धार्मिक कार्यक्रम और दान का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया पूजा पाठ और दान का अपार पुण्य मिलता है, जिसका कभी क्षय नहीं होता है।
अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा बाजार गुलजार
अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा बाजार गुलजार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्वैलर्स तैयारियों में जुटे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए गहनों पर लेबर कॉस्ट और हॉलमार्क ज्वैलरी पर 10-20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
21 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी, मकान एवं भूमि की खरीदारी का धार्मिक महत्व है। इसको लेकर लोगों में भी उत्साह है। लोगों के इस उत्साह के कारण सर्राफा बाजार में भी चमक दिखाई दे रही है। वहीं छूट के साथ ही ज्वैलरी की खरीदारी पर सिक्के आदि ऑफर किए जा रहे हैं।
वीसी ज्वैलर्स के स्वामी विजय चौहान ने बताया कि अक्षय तृतीया पर इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हॉल मार्क ज्वैलरी की डिमांड ज्यादा है। वहीं लेबर कॉस्ट पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।