अक्षय तृतीया पर कुंवारों को मिलेगा जीवन साथी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षभर शादी का मुहूर्त नहीं निकल पाने वालों के लिए अक्षय मुहूर्त सबसे शुभ मुहूर्त है। यही वजह है कि मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर शहरभर में करीब ढाई सौ शादियां हैं। पंडितों से लेकर ब्यूटी पार्लर और वेडिंग प्वाइंट सब बुक हैं।
अक्षय तृतीया को अक्षय फल देने वाला माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन लोग अधिक से अधिक शुभ कार्य करते हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर शहर में खूब शहनाई बजने वाली है। यह ऐसा दिन है, जिसके लिए कोई मुहूर्त नहीं निकालना पड़ता।
डॉ. आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर शादी के लिए काफी समय पहले से ही पंडितों की बुकिंग करा ली गई थी। इस दिन शादियां ज्यादा होने के कारण बाहर से भी साथी पंडितों को यहां बुला लिया गया है।
ब्यूटीशियन राखी मलिक ने बताया की अक्षय तृतीया पर शादी के मेकअप की बुकिंग बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि इस दिन किसी भी साथी को छुट्टी लेने के लिए मना कर दिया गया है। वहीं, शहर के वेडिंग प्वाइंट हों या होटल या फिर धर्मशाला, शादियों के लिए सब में बुकिंग फुल है।
पैन से न डरें, अक्षय तृतीया पर खूब खरीदारी करें
अगर कई लोगों की तरह आप भी इस भ्रम के शिकार हैं कि एक लाख से अधिक की ज्वेलरी पर आपको पैन कार्ड दिखाना होगा, तो चेत जाएं। इस प्रावधान न अभी कानूनी जामा नहीं पहना है। ज्वेलर्स इस प्रावधान का विरोध कर रहे हैं। एक जून के बाद इसमें और तेजी के आसार हैं।
ज्वेलर्स एसोसिएशन आफ उत्तरांचल के प्रदेश विपिन बेरी के अनुसार एसोसिएशन की सहायक संगठनों सराफा मंडल, युवा सराफा, स्वर्णकार संघ आदि के साथ लगातार वार्ता चल रही है। नजर केंद्रीय नेतृत्व की तरफ लगी हुई है। उसी के आह्वान पर बीते सप्ताह प्रदेश भर में तीन घंटे दो हजार ज्वेलर्स ने दुकानें बंद रखी हैं।
जरूरत पड़ी तो आगे भी हड़ताल की जाएगी। 2012 में ज्वेलर्स 23 दिन की हड़ताल कर ही चुके हैं। हालांकि तब मुद्दा अलग था। लेकिन मांग माने जाने तक इस दफा भी संघर्ष होगा।
कई ऑफर बाजार में
अक्षय तृतीया को देखते हुए बाजार में कई तरह के ऑफर्स हैं। जहां कुछ ज्वेलर्स ने दो लाख की खरीद पर एक सोने का सिक्का मुफ्त ऑफर किया है, वहीं कुछ ने निश्चित राशि की ज्वेलरी की खरीद पर 20 फीसदी की छूट का ऑफर दिया है। कुछ ने बनवाई पर छूट दी है।