{"_id":"8d4703cd7d6c3f7f6da5b8b0ae9fc3b9","slug":"akanksha-bisht-got-bc-roy-memorial-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षा को मिला बीसी रॉय मेमोरियल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षा को मिला बीसी रॉय मेमोरियल अवार्ड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Aug 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की आकांक्षा बिष्ट को साइंस सिटी कोलकाता में आयोजित सीएमई में डॉ. बीसी रॉय मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डॉ बिष्ट को ये अवार्ज देश में चल रहे हीमोविजिलेंस प्रोग्राम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया।
गढ़वाल की रहने वाली हैं आकांक्षा
मूलरूप से ग्राम महेली, नैनीडांडा, गढ़वाल निवासी आकांक्षा ने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से पूरी करने के बाद दिल्ली विवि के मिरांडा हाउस कॉलेज से बीएससी केमिस्ट्री (ऑनर्स) की डिग्री ली।
बिष्ट ने गढ़वाल विवि से एमएससी बॉयोकेमिस्ट्री तथा हमदर्द विवि, दिल्ली से पीएचडी की डिग्री लेने के बाद वर्तमान से इंडियन फार्माकोपिया कमीशन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, गाजियाबाद में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
क्या है हीमोविजिलेंस प्रोग्राम
हीमोविजिलेंस प्रोग्राम सुरक्षित रक्त ट्रांसफ्यूजन की संपूर्ण कार्यप्रणाली को व्यवहार में लाना है। इसके साथ ही इस प्रोग्राम के तहत इस प्रणाली की उपयोगिता के विषय में स्वास्थ्य व्यवसायियों एवं संबंधित लोगों को जानकारी देना है।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम वर्तमान में देश के 154 केंद्रों से संचालित किया जाता है। इनमें सरकारी/गैरसरकारी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल तथा अन्य संस्थान हैं।
2013 में शुरू हुआ
इस कार्यक्रम का समन्वयन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलोजिकल (NIB), नोएडा से किया जाता है। 2013 में शुरू हुआ यह कार्यक्रम देश में स्वास्थ्य प्रणाली को सुधारने में बहुत ही मददगार साबित होगा
आकांक्षा बिष्ट हीमोविजिलेंस कार्यक्रम की सदस्य सचिव भी हैं तथा इसके साथ हीमोविजिलेंस समाचार पत्रिका की सह सम्पादिका भी हैं।