फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajaz khan in dehradun

अब केदारनाथ में खतरों से खेलेंगे एजाज खान

Mon, 12 May 2014 02:50 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 May 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
ajaz khan in dehradun

बिग-बॉस सीजन-7 में रहे एजाज खान ‘लव डे’ फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून में हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड में होगी और दून की दो युवतियों को इस फिल्म में रोल मिला है।

रविवार को शिमला-बाईपास स्थित बॉलीवुड स्कूल में छात्रों को टिप्स देने पहुंचे एजाज खान ने पत्रकारों से भी बातचीत की।

केदारनाथ जाकर करूंगा बाबा के दर्शन

ajaz khan in dehradun

एजाज ने कहा कि मैंने जब केदारनाथ आपदा के बारे में सुना, टीवी पर दृश्य देखे तो मेरी रूह कांप गई।

सुना है अब सब सही हो गया है। मेरी केदारनाथ जाने की बड़ी इच्छा है। 17 मई को मैं वहां जाऊंगा और बाबा के दर्शन करूंगा।

वहां रहने वाले लोगों पर क्या बीती, अब क्या स्थिति है इन सभी को लेकर बात करूंगा।

इसके बाद ट्विटर और फेसबुक के जरिए स्थिति के बारे में लोगों को अवगत कराऊंगा। इसका मकसद लोगों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करना होगा।

आपको बता दें कि केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है तो ऐसे में एजाज खान को केदारनाथ की यात्रा खतरों के खिलाड़ी की याद दिला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है फिल्म की कहानी

ajaz khan in dehradun

उन्होंने बताया कि यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो देहरादून, मसूरी घूमते हुए हिमाचल पहुंचते हैं। फिल्म का बजट पंद्रह करोड़ रुपए है।

इसमें अनुपम खेर प्रोफेसर और जॉनी लीवर सरदार की भूमिका में हैं। हनी सिंह ने फिल्म का टाइटल सांग गाया है। मिक्का, शान और सोनू निगम ने भी फिल्म के गाने गाए हैं।

विज्ञापन

फिल्मों के लिए सब्सिडी मिलनी चाहिए

ajaz khan in dehradun

एजाज ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत प्यारी लोकेशंस हैं, लेकिन नाइट लाइफ नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

साथ ही फिल्मों के लिए सब्सिडी मिलनी चाहिए। बताया कि फिल्म इस साल सितंबर तक आ जाएगी।

फिल्म में ब्रह्मपुरी निवासी शालू सिंह और संगम विहार निवासी प्रिया शर्मा का भी दस मिनट का रोल होगा। शालू और प्रिया ने बताया कि ऑडीशन के बाद उनका सलेक्शन हुआ।

उनकी कोशिश इस छोटे से रोल से अलग पहचान बनाने की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed