फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ajay bhatt says, ready to apologize to brahamin community.

ब्राह्मण समाज का अपमान नहीं कर सकता, माफी मांगने को तैयार: भट्ट

Mon, 29 Aug 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
ajay bhatt says, ready to apologize to brahamin community.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को बढ़ता देख भट्ट ने कहा है कि वह ब्राह्मण समाज सहित किसी भी वर्ग के अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। ब्राह्मण समाज के कुछ विद्वतजन बिना पुष्टि किए कांग्रेस के षड्यंत्र का शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि बिना किसी अपराध के भी ब्राह्मण समाज उनको दोषी समझता है तो वह क्षमा मांग सकते हैं, लेकिन हरीश रावत और कांग्रेस के प्रति उनका अभियान तेजी से जारी रहेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को रुड़की में आयोजित पर्दाफाश रैली के दौरान भट्ट ने शराब को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी का ब्राह्मण समाज विरोध कर रहा है।

भट्ट के बयान को लेकर हो रहे प्रदर्शन

ajay bhatt says, ready to apologize to brahamin community.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

रुड़की में भट्ट के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मामले को तूल पकड़ता देखकर सोमवार को भट्ट ने अपना बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री और उनके साथी प्रदेश में भाजपा द्वारा चलाई जा रही पर्दाफाश यात्रा की सफलता को देखकर अपना संतुलन खो बैठे हैं। यही कारण है कि वे एक षड्यंत्र के तहत इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मैंने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार की शराब नीति और अन्य भ्रष्टाचार के खिलाफ हमला बोला है। इस बात से जनता का ध्यान हटाने के लिए यह षड़यंत्र रचा गया है।

'मैं खुद भी ब्राह्मण वर्ण में जन्मा हूं'

ajay bhatt says, ready to apologize to brahamin community.
अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला

भट्ट ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस के नेता इतने हताश हो गए हैं कि उन्हें यह ध्यान भी नहीं रहा कि वे मेरे द्वारा जिस वर्ग के अपमान की बात कह रहे हैं, उनका जन्म भी उसी वर्ण में हुआ है। वह ब्राह्मण समाज को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने की बात सोच भी नहीं सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वे ब्राह्मण, संतों और विद्वानों का सम्मान करते हैं। उन्होंने ब्राह्मण और संत समाज से अनुरोध किया है कि वह हरीश रावत व उनके साथियों के बहकावे में नहीं आएं। बल्कि समाज में वैमनस्य पैदा करने वाली सरकार को चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed