{"_id":"5c947effbdec22141b2b5468","slug":"ajay-bhatt-road-show-in-kumaon-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव 2019: नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे रोड शो के साथ चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव 2019: नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी आज करेंगे रोड शो के साथ चुनाव प्रचार
Fri, 22 Mar 2019 12:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 22 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सीट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट आज रोड शो के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। रोड शो की शुरुआत कुमाऊं के बाजपुर से होगी। जिसके बाद अजय भट्ट शाम तक हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान वह काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी आएंगे।
विज्ञापन
'पांचों सीट जीतेंगे, ये मोदी जी का चुनाव है'
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा पांचों सीट जीतेगी। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है। प्रदेश और देश की जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहती है। भट्ट ने कहा कि भाजपा एक सांगठनिक पार्टी है और चुनाव में यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने में जुट जाएं।
विज्ञापन
हरिद्वार में काली मंदिर में की पूजा
गुरुवार की शाम सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट हरिद्वार में काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे और मां की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन