{"_id":"577436644f1c1bc97379d20b","slug":"ajay-bhatt-asked-how-congress-in-government-without-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिना विनियोग बिल पास हुए सरकार में कैसे हैं कांग्रेस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिना विनियोग बिल पास हुए सरकार में कैसे हैं कांग्रेस'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jun 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मंत्रीमंडल द्वारा विधानसभा में दोबारा विनियोग बिल पेश करने के फैसले से भाजपा का यह दावा सिद्ध हो गया है कि 18 मार्च को विधानसभा में विनियोग बिल पास नहीं हुआ था। यानी प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसी दिन गिर गई थी। इस स्थिति में कांग्रेस का सरकार में बने रहना गलत है। कहा कि कांग्रेस तिकड़म से सत्ता में बनी हुई है।
विज्ञापन
भट्ट ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सीएम हरीश रावत पिछले कई दिनों से जनता को धोखे में डालने के लिए ‘मेरा बजट कहां है’ का राग अलाप रहे थे, लेकिन सच्चाई यही थी कि बजट ‘उन्हीं की जेब में’ है।
विज्ञापन
सरकार की खुल गई कलई
कहा कि बजट की पूरी प्रक्रिया संविधान के अनुसार चलती है और अब मुख्यमंत्री को उसी प्रक्रिया का पालन करना पड़ रहा है। लेकिन उनके इस प्रयास से सरकार की कलाई खुल गई है।
विज्ञापन
भट्ट ने कहा है कि यह केंद्र सरकार की जनता के प्रति जिम्मेदारी का नतीजा है कि सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से राज्य के काम-काज को चलाने के लिये बजट पारित करवाया, नहीं तो प्रदेश के कर्मचारियों के लिये एक अप्रैल 2016 से वेतन देने के लिये धन न होता और सारे काम ठप्प पड़ जाते।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को उपनल कर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की कड़े निंदा की है। कहा कि रावत सरकार का यह व्यवहार बर्बरतापूर्ण है। राज्य सरकार को उपनल कर्मियों की मांगों पर विचार करना चाहिए।