{"_id":"62568846bab50953266fadb4","slug":"air-travel-becomes-expensive-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें: महंगी हो गई हेली सेवा, दूसरी बार बढ़ा किराया, पढ़िए अब कितनी करनी पड़ेगी जेब ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें: महंगी हो गई हेली सेवा, दूसरी बार बढ़ा किराया, पढ़िए अब कितनी करनी पड़ेगी जेब ढीली
Wed, 13 Apr 2022 01:59 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:59 PM IST
सार
हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। उत्तराखंड में हेली सेवा शुरू होने के बाद किराये में दूसरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
helicopter, heli service
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में हेली सेवा महंगी हो गई है। नागरिक उड्डयन विभाग ने दून-हल्द्वानी और हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच की हेली सेवा का किराया बढ़ा दिया है। अमर उजाला ने पहले ही इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देहरादून से हल्द्वानी के बीच किराये में 326 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पहले जहां दून-हल्द्वानी का किराया 5967 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 6293 रुपये हो गया है। इसी प्रकार, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच के किराये में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां किराया 4856 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 5121 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले जहां दून-हल्द्वानी का किराया 5967 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 6293 रुपये हो गया है। इसी प्रकार, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच के किराये में 265 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां किराया 4856 रुपये था, वहीं अब बढ़कर 5121 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...कांग्रेस में सुलगती असंतोष की चिंगारी: सोशल मीडिया पर वायरल दस विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर, आज बैठक की चर्चा
विज्ञापन
फिलहाल पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच हवाई सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। इस रूट पर हवाई किराया नहीं बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि हेली सेवा का किराया राज्य सरकार तय करती है। प्रदेश में हेली सेवा शुरू होने के बाद किराये में दूसरी बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने किराया बढ़ोतरी की पुष्टि की।